भास्कर न्यूज| खगड़िया सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम स्कूल सभागार में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में जीएनएम स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान और समूह नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को आकर्षक बनाया। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सहित सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों ने डॉ. रामेंद्र कुमार के कार्यकाल और उनके योगदान की सराहना की। अपने संबोधन में डॉ. रामेंद्र कुमार ने कहा कि यह पल वे कभी नहीं भूल सकेंगे। उन्होंने कहा कि अपने दायित्व और फर्ज को ध्यान में रखते हुए सहयोगियों के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखा तथा उनकी समस्याओं के समाधान का भी प्रयास किया। सिस्टम में हर व्यक्ति की अपनी भागीदारी होती है। इस दौरान सभी का भरपूर सहयोग मिला। समारोह को प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अमोद कुमार, डीएस डॉ. राजेश कुमार चौधरी, डीपीएम शैलेश चंद्रा, डीआईओ डॉ. संजीव कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. आदित्य कश्यप, डॉ. अभय कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. शशिबाला और डॉ. शैलेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन कर रहे जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने डॉ. रामेंद्र कुमार के धैर्य, सरल स्वभाव और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना का लाभ दिलाने में खगड़िया जिले के बिहार में अव्वल रहने की उपलब्धि का भी उल्लेख किया। भास्कर न्यूज| खगड़िया सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम स्कूल सभागार में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में जीएनएम स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गान और समूह नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को आकर्षक बनाया। इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सहित सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों ने डॉ. रामेंद्र कुमार के कार्यकाल और उनके योगदान की सराहना की। अपने संबोधन में डॉ. रामेंद्र कुमार ने कहा कि यह पल वे कभी नहीं भूल सकेंगे। उन्होंने कहा कि अपने दायित्व और फर्ज को ध्यान में रखते हुए सहयोगियों के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखा तथा उनकी समस्याओं के समाधान का भी प्रयास किया। सिस्टम में हर व्यक्ति की अपनी भागीदारी होती है। इस दौरान सभी का भरपूर सहयोग मिला। समारोह को प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अमोद कुमार, डीएस डॉ. राजेश कुमार चौधरी, डीपीएम शैलेश चंद्रा, डीआईओ डॉ. संजीव कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. आदित्य कश्यप, डॉ. अभय कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. शशिबाला और डॉ. शैलेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन कर रहे जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने डॉ. रामेंद्र कुमार के धैर्य, सरल स्वभाव और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना का लाभ दिलाने में खगड़िया जिले के बिहार में अव्वल रहने की उपलब्धि का भी उल्लेख किया।

