जरूरत की खबर- दिवाली शॉपिंग में पैसे कैसे बचाएं:फिजूलखर्ची से बचें, न करें ये 10 गलतियां, कुछ भी खरीदने से पहले पूछें ये 5 सवाल

जरूरत की खबर- दिवाली शॉपिंग में पैसे कैसे बचाएं:फिजूलखर्ची से बचें, न करें ये 10 गलतियां, कुछ भी खरीदने से पहले पूछें ये 5 सवाल

दिवाली के मौके पर बाजारों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह के ऑफर्स चल रहे हैं। इस चक्कर में अक्सर लोग जरूरत से ज्यादा खरीदारी करते हैं और सस्ते के चक्कर में गैरजरूरी सामान भी खरीद लेते हैं। इससे त्योहार का बजट बिगड़ जाता है और बाद में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, थोड़ी समझदारी और पहले से की गई तैयारी से दिवाली की शॉपिंग में अच्छी-खासी बचत की जा सकती है। इसके लिए बजट तय करने से लेकर सही ऑफर चुनने तक कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में दिवाली शॉपिंग टिप्स की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- जितेंद्र सोलंकी, फाइनेंशियल एडवाइजर, गाजियाबाद सवाल- दिवाली की शॉपिंग का बजट कैसे बनाएं, ताकि महीने का बाकी खर्च न बिगड़े? जवाब- दिवाली पर खर्च का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखें- बजट का एक उदाहरण ग्राफिक में देखिए- सवाल- शॉपिंग की लिस्ट कैसे बनाएं, ताकि बाजार जाकर गैरजरूरी सामान न खरीदें? जवाब- बाजार में कई चीजें ऐसी दिखती हैं, जिनकी घर में जरूरत नहीं होती, लेकिन अक्सर लोग खरीद लेते हैं। इसलिए पहले से लिस्ट बनाना जरूरी है। लिस्ट बनाने के दौरान तीन नियम ध्यान रखें- जरूरी: जिन चीजों के बिना त्योहार की तैयारी अधूरी है। जरूरत: जिन चीजों को बदलना या नया लेना वाकई जरूरी है। सिर्फ अच्छा लग रहा: जो चीज पसंद तो है, लेकिन अभी जरूरी नहीं। दिवाली शॉपिंग से पहले चेक करें ये चीजें ध्यान रखें- लिस्ट में हर चीज के आगे उसकी अधिकतम कीमत लिखें। अगर सामान उससे महंगा है, तो दूसरा विकल्प देखें या खरीदारी टाल दें। सवाल- ऑनलाइन शॉपिंग या बाजार, कहां खरीदारी करना ज्यादा फायदेमंद है? जवाब- यह सामान और उसकी कीमत पर निर्भर करता है। सिर्फ ऑनलाइन डिस्काउंट या दुकान पर मोलभाव के आधार पर फैसला न करें। इसे ऐसे समझिए- ऑनलाइन खरीदारी कब फायदेमंद? स्थानीय बाजार कब बेहतर? सवाल- दिवाली पर कपड़े और जूते खरीदते समय पैसे कैसे बचाएं? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- दिवाली पर किराने का सामान खरीदते समय कैसे बचत करें? जवाब- दिवाली पर ग्रॉसरी का खर्च बढ़ जाता है, लेकिन शॉपिंग के दौरान कुछ बातों काे ध्यान में रखकर फिजूलखर्ची से बच सकते हैं- सवाल- दिवाली पर रिश्तेदारों और दोस्तों को गिफ्ट देने में पैसे कैसे बचाएं? जवाब- इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें- कम बजट में दिवाली गिफ्ट के ऑप्शन सवाल- दिवाली पर कम बजट में घर की सजावट कैसे करें? जवाब- हर साल नए डेकोरेटिव आइटम्स खरीदने की बजाय पुरानी चीजों को दोबारा इस्तेमाल करने से काफी बचत हो सकती है। इसे ऐसे समझिए- सवाल- दिवाली पर इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल या घरेलू उपकरण खरीदने में बचत कैसे करें? जवाब- डिस्काउंट देखकर तुरंत खरीदने की बजाय यह देखें कि नया सामान वाकई जरूरी है या नहीं। साथ ही ये 5 बातें ध्यान रखें- ध्यान रखें, अगर पुराना उपकरण ठीक काम कर रहा है तो उसे बदलने की बजाय सर्विस कराना बेहतर है। सवाल- दिवाली शॉपिंग में ऑफर्स और डिस्काउंट के झांसे से कैसे बचें? जवाब- हर बड़ा डिस्काउंट हमेशा बचत नहीं होता है। कुछ ऑफर्स हमें जरूरत से ज्यादा खर्च करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले खुद से कुछ सवाल जरूर पूछें- ऑफर्स और डिस्काउंट के झांसे से कैसे बचें? सवाल- दिवाली के बाद जेब खाली न हो, इसके लिए कौन-सी गलतियों से बचना चाहिए? जवाब- दिवाली की खरीदारी में छोटी-छोटी गलतियां बजट बिगाड़ सकती हैं। इसके लिए इन गलतियों से बचें- सवाल- अगर दिवाली की शॉपिंग का बजट सिर्फ 3 या 5 हजार हो तो खरीदारी कैसे प्लान करें? जवाब- इसे ऐसे समझिए- तीन हजार का बजट 5 हजार का बजट ये सिर्फ एक उदाहरण है। इसे अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं। *************** ग्राफिक्स- महेंद्र वर्मा ………………… यह खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- इस दिवाली कम बजट में सजाएं घर: पुरानी चीजों से घर को दें नया फेस्टिव लुक, इंटीरियर डिजाइनर से जानें आसान टिप्स कम बजट में घर सजाने के लिए सबसे पहले तय करें कि कितना खर्च करना है और घर के किस हिस्से को सजाने से सबसे ज्यादा बदलाव दिखेगा। पूरा घर एक साथ सजाने की बजाय मुख्य दरवाजे, लिविंग रूम और पूजा की जगह को प्रिऑरिटी दें। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *