खगड़िया के सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी डॉ. अमोद कुमार को सौंपी गई है। सदर अस्पताल में पदस्थापित वरीय चिकित्सा पदाधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमोद कुमार को प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है। वे नियमित नियुक्ति होने तक स्वास्थ्य विभाग का कामकाज संभालेंगे। जानकारी के अनुसार, सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार शनिवार, 31 अक्टूबर को अधिवर्षता आयु पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर नए अधिकारी की नियमित पदस्थापना नहीं की गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सौंपा प्रभार सिविल सर्जन का पद खाली होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, मुंगेर प्रमंडल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। अगले आदेश या नए सिविल सर्जन के योगदान तक संभालेंगे काम जारी आदेश के मुताबिक, डॉ. अमोद कुमार विभागीय स्तर से अगला आदेश जारी होने अथवा नए सिविल सर्जन के योगदान करने तक प्रभारी सिविल सर्जन के रूप में कार्य करेंगे। अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की होगी जिम्मेदारी डॉ. अमोद कुमार वर्तमान में सदर अस्पताल में वरीय चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में भी उनकी पहचान है। अब नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक कार्यों, अस्पतालों की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी भी उनके पास होगी। खगड़िया के सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी डॉ. अमोद कुमार को सौंपी गई है। सदर अस्पताल में पदस्थापित वरीय चिकित्सा पदाधिकारी एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमोद कुमार को प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है। वे नियमित नियुक्ति होने तक स्वास्थ्य विभाग का कामकाज संभालेंगे। जानकारी के अनुसार, सिविल सर्जन डॉ. रामेंद्र कुमार शनिवार, 31 अक्टूबर को अधिवर्षता आयु पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर नए अधिकारी की नियमित पदस्थापना नहीं की गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सौंपा प्रभार सिविल सर्जन का पद खाली होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, मुंगेर प्रमंडल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। अगले आदेश या नए सिविल सर्जन के योगदान तक संभालेंगे काम जारी आदेश के मुताबिक, डॉ. अमोद कुमार विभागीय स्तर से अगला आदेश जारी होने अथवा नए सिविल सर्जन के योगदान करने तक प्रभारी सिविल सर्जन के रूप में कार्य करेंगे। अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की होगी जिम्मेदारी डॉ. अमोद कुमार वर्तमान में सदर अस्पताल में वरीय चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में भी उनकी पहचान है। अब नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक कार्यों, अस्पतालों की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी भी उनके पास होगी।

