नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर दिल्ली से है। SIR के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर रविवार को दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश सब कुछ देख रहा है। संवैधानिक संस्थाएं काम नहीं कर रही हैं। नालंदा में महिला डांसर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने के बाद शनिवार को बड़ा उलटफेर हुआ। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. दिल्ली में वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली SIR के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर रविवार को दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली है। बिहार से तेजस्वी यादव, कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम,पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव समेत कई नेता महारैली में शामिल हैं। रैली को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश सब कुछ देख रहा है। संवैधानिक संस्थाएं काम नहीं कर रही हैं। ज्ञानू, मोदी जी की सुनोगे या देश की जनता की सुनोगे? पूरी खबर पढ़ें 2. आर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप, 2 लड़कों ने की दरिंदगी नालंदा में महिला डांसर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आर्केस्ट्रा में काम करने युवती को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर 2 युवकों ने किराए के कमरे में बारी-बारी से रेप किया है। पीड़ित लड़की का कहना है कि मुझे कहा गया था कि बर्थ डे पार्टी में डांस करना है। कमरे में कुल 7 लड़के मौजूद थे, जिनमें 2 लोगों ने गैंगरेप किया। घटना लहेरी थाना क्षेत्र की है। शिवपुरी मोहल्ले के एक मकान में कुछ युवक किराए पर रहते हैं। वहां मकान मालिक नहीं रहते हैं। इन्हीं युवकों में से एक का जन्मदिन था। बर्थ डे पार्टी में 2 आर्केस्ट्रा में नाचने वाली दो युवतियों को बुलाया गया था। पूरी खबर पढ़ें 3. बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद पलटे वंशीधर विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने के बाद शनिवार को बड़ा उलटफेर हुआ। तिरहुत स्नातक से 2 बार निर्दलीय चुनाव जीतने वाले बंशीधर ब्रजवासी और सारण शिक्षक से निर्दलयी चुनाव जीतने वाले राहुल राज ने शनिवार को बीजेपी की सदस्यता ले ली थी। हालांकि, बंशीधर ने देर रात वीडियो जारी कर कहा कि वो सीएम सीएम से मिलने गए थे, वो बीजेपी में शामिल नहीं हुए हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के हारे हुए प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने बीजेपी के बड़े नेताओं पर सवाल उठा दिए हैं। आनंद पुष्कर ने यह भी कहा है कि क्या गठबंधन धर्म का पालन सिर्फ जेडीयू ही करेगी? पूरी खबर पढ़ें 4. रोशन रोही-डिंपल सिंह के स्टेज शो में भारी बवाल भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में शनिवार शाम जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, भोजपुरी सिंगर रोशन रोही- और डिंपल सिंह के स्टेज शो के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश की, तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर और चप्पलें फेंकनी शुरू कर दी। अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए पुलिस को लीठीचार्ज करना पड़ा, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए। बिगड़े हालात को देखते हुए रोशन रोही को अपना कार्यक्रम बंद करना पड़ा। इस घटना में दर्जनों लोगों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। पूरी खबर पढ़ें 5. वाराणसी दौरे पर स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में JDU अपना सियासी आधार बढ़ाने की तैयारी में है। पार्टी ने इस मुहिम की कमान में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को भी मैदान में उतारा है। इसी सिलसिले में निशांत कुमार वाराणसी पहुंचे हैं। मंत्री निशांत कुमार ने सबसे पहले काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। पूरी खबर पढ़ें 6. नाबालिग छात्रा के साथ स्कॉर्पियो में रेप एक नाबालिग छात्रा के साथ लिफ्ट देने के बहाने रेप किया गया है।लड़की कोचिंग से लौट रही थी। आरोपी ने पहले छात्रा को सुरक्षित घर पहुंचाने का भरोसा दिलाया। छात्रा से गाड़ी में बैठने से पहले आरोपी के मोबाइल से अपने घर वालों को फोन किया, लेकिन घर वालों ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद लड़की स्कॉर्पियो में बैठ गई। लड़की के बैठने के बाद आरोपी गाड़ी को सुनसान रास्ते पर ले गया और रेप किया। पचना गांव के पास झारखंड मंदिर मोड़ के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 7. ब्राह्मण समाज की मौन संकल्प पदयात्रा ब्राह्मण समाज को आबादी के अनुपात में अधिकार और उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर आज रविवार (1 नवंबर) को पटना में मौन संकल्प पदयात्रा निकाली गई। लोकमंच के आह्वान पर आयोजित इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए ब्राह्मण समाज के लोग मिलर ग्राउंड में जुटे थे। यहां से सभी लोग मौन संकल्प के साथ पदयात्रा निकाले कर सप्तमूर्ती चौराहा पहुंचे। यहां मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। लोकमंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष आशीष कुमार उर्फ बब्बू झा का कहना है कि संगठन वर्ष 2004 से सामाजिक गोलबंदी और समाज को संगठित करने के लिए लगातार काम कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें 8. पुलिस के सामने पिकअप ने 3 युवकों को रौंदा सीवान में शनिवार की रात पिकअप में शराब लदी होने के संदेह पर पुलिस उसका पीछा कर रही थी। इसी बीच पिकअप ने गांव की पतली सड़क पर टहल रहे 3 युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव गांव की है। मृतक की पहचान बसाव गांव निवासी असरफ के बेटे मोहम्मद आसिफ(38) के रूप में हुई है। घायलों में बसाव निवासी मोहम्मद इरशाद के बेटे सुल्तान(33) और पश्चिम बंगाल निवासी पंचायती के बेटे पॉल रमेश शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. नेताओं के नाम पर सड़क के गड्ढों के नाम बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड के पर्रा पंचायत के लोगों ने सड़क के गड्ढों का नाम नेताओं के नाम पर रख दिया। पर्रा-सरौंजा पथ की जर्जर और नारकीय स्थिति से लंबे समय से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों का नामकरण प्रमुख जनप्रतिनिधियों व मंत्रियों के नाम पर कर दिया। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के तहत ग्रामीणों ने सड़क के चुनिंदा गड्ढों का नाम गिरिराज सिंह कुंड, कुंदन कुमार कुंड और शैलेंद्र कुमार कुंड रखा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों में प्रतीकात्मक रूप से पोस्टर और पौधे लगाकर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की। पूरी खबर पढ़ें 10. सभी जिलों में कल से मौसम सामान्य बना रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कल यानी सोमवार को बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर दिल्ली से है। SIR के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर रविवार को दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश सब कुछ देख रहा है। संवैधानिक संस्थाएं काम नहीं कर रही हैं। नालंदा में महिला डांसर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने के बाद शनिवार को बड़ा उलटफेर हुआ। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. दिल्ली में वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली SIR के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर रविवार को दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली है। बिहार से तेजस्वी यादव, कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम,पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव समेत कई नेता महारैली में शामिल हैं। रैली को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश सब कुछ देख रहा है। संवैधानिक संस्थाएं काम नहीं कर रही हैं। ज्ञानू, मोदी जी की सुनोगे या देश की जनता की सुनोगे? पूरी खबर पढ़ें 2. आर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप, 2 लड़कों ने की दरिंदगी नालंदा में महिला डांसर से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आर्केस्ट्रा में काम करने युवती को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर 2 युवकों ने किराए के कमरे में बारी-बारी से रेप किया है। पीड़ित लड़की का कहना है कि मुझे कहा गया था कि बर्थ डे पार्टी में डांस करना है। कमरे में कुल 7 लड़के मौजूद थे, जिनमें 2 लोगों ने गैंगरेप किया। घटना लहेरी थाना क्षेत्र की है। शिवपुरी मोहल्ले के एक मकान में कुछ युवक किराए पर रहते हैं। वहां मकान मालिक नहीं रहते हैं। इन्हीं युवकों में से एक का जन्मदिन था। बर्थ डे पार्टी में 2 आर्केस्ट्रा में नाचने वाली दो युवतियों को बुलाया गया था। पूरी खबर पढ़ें 3. बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद पलटे वंशीधर विधान परिषद चुनाव के नतीजे आने के बाद शनिवार को बड़ा उलटफेर हुआ। तिरहुत स्नातक से 2 बार निर्दलीय चुनाव जीतने वाले बंशीधर ब्रजवासी और सारण शिक्षक से निर्दलयी चुनाव जीतने वाले राहुल राज ने शनिवार को बीजेपी की सदस्यता ले ली थी। हालांकि, बंशीधर ने देर रात वीडियो जारी कर कहा कि वो सीएम सीएम से मिलने गए थे, वो बीजेपी में शामिल नहीं हुए हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के हारे हुए प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने बीजेपी के बड़े नेताओं पर सवाल उठा दिए हैं। आनंद पुष्कर ने यह भी कहा है कि क्या गठबंधन धर्म का पालन सिर्फ जेडीयू ही करेगी? पूरी खबर पढ़ें 4. रोशन रोही-डिंपल सिंह के स्टेज शो में भारी बवाल भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में शनिवार शाम जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, भोजपुरी सिंगर रोशन रोही- और डिंपल सिंह के स्टेज शो के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश की, तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर और चप्पलें फेंकनी शुरू कर दी। अनियंत्रित भीड़ को देखते हुए पुलिस को लीठीचार्ज करना पड़ा, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए। बिगड़े हालात को देखते हुए रोशन रोही को अपना कार्यक्रम बंद करना पड़ा। इस घटना में दर्जनों लोगों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। पूरी खबर पढ़ें 5. वाराणसी दौरे पर स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में JDU अपना सियासी आधार बढ़ाने की तैयारी में है। पार्टी ने इस मुहिम की कमान में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को भी मैदान में उतारा है। इसी सिलसिले में निशांत कुमार वाराणसी पहुंचे हैं। मंत्री निशांत कुमार ने सबसे पहले काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। पूरी खबर पढ़ें 6. नाबालिग छात्रा के साथ स्कॉर्पियो में रेप एक नाबालिग छात्रा के साथ लिफ्ट देने के बहाने रेप किया गया है।लड़की कोचिंग से लौट रही थी। आरोपी ने पहले छात्रा को सुरक्षित घर पहुंचाने का भरोसा दिलाया। छात्रा से गाड़ी में बैठने से पहले आरोपी के मोबाइल से अपने घर वालों को फोन किया, लेकिन घर वालों ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद लड़की स्कॉर्पियो में बैठ गई। लड़की के बैठने के बाद आरोपी गाड़ी को सुनसान रास्ते पर ले गया और रेप किया। पचना गांव के पास झारखंड मंदिर मोड़ के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें 7. ब्राह्मण समाज की मौन संकल्प पदयात्रा ब्राह्मण समाज को आबादी के अनुपात में अधिकार और उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर आज रविवार (1 नवंबर) को पटना में मौन संकल्प पदयात्रा निकाली गई। लोकमंच के आह्वान पर आयोजित इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए ब्राह्मण समाज के लोग मिलर ग्राउंड में जुटे थे। यहां से सभी लोग मौन संकल्प के साथ पदयात्रा निकाले कर सप्तमूर्ती चौराहा पहुंचे। यहां मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। लोकमंच के संस्थापक एवं अध्यक्ष आशीष कुमार उर्फ बब्बू झा का कहना है कि संगठन वर्ष 2004 से सामाजिक गोलबंदी और समाज को संगठित करने के लिए लगातार काम कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें 8. पुलिस के सामने पिकअप ने 3 युवकों को रौंदा सीवान में शनिवार की रात पिकअप में शराब लदी होने के संदेह पर पुलिस उसका पीछा कर रही थी। इसी बीच पिकअप ने गांव की पतली सड़क पर टहल रहे 3 युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव गांव की है। मृतक की पहचान बसाव गांव निवासी असरफ के बेटे मोहम्मद आसिफ(38) के रूप में हुई है। घायलों में बसाव निवासी मोहम्मद इरशाद के बेटे सुल्तान(33) और पश्चिम बंगाल निवासी पंचायती के बेटे पॉल रमेश शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. नेताओं के नाम पर सड़क के गड्ढों के नाम बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड के पर्रा पंचायत के लोगों ने सड़क के गड्ढों का नाम नेताओं के नाम पर रख दिया। पर्रा-सरौंजा पथ की जर्जर और नारकीय स्थिति से लंबे समय से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों का नामकरण प्रमुख जनप्रतिनिधियों व मंत्रियों के नाम पर कर दिया। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन के तहत ग्रामीणों ने सड़क के चुनिंदा गड्ढों का नाम गिरिराज सिंह कुंड, कुंदन कुमार कुंड और शैलेंद्र कुमार कुंड रखा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क के गड्ढों में प्रतीकात्मक रूप से पोस्टर और पौधे लगाकर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की। पूरी खबर पढ़ें 10. सभी जिलों में कल से मौसम सामान्य बना रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कल यानी सोमवार को बिहार के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।

