नयी दिल्ली, एक नवंबर रविवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि6 मोदी गरीबी
भारत में गरीबी में आई ‘ऐतिहासिक’ गिरावट : प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व बैंक की उस रिपोर्ट की सराहना की है, जिसमें कहा गया है कि भारत ने दुनिया में गरीबी में सबसे तेज गिरावट दर्ज करने वाले देशों में से एक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
दि16 विपक्ष लीड रैली
‘वोट चोरी’ के खिलाफ मार्च करेंगे विपक्षी नेता, रामलीला मैदान में होगी रैली
नयी दिल्ली : ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता रविवार को दिल्ली में ‘वोट चोरी’ और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ मार्च निकालेंगे और फिर ऐतिहासिक रामलीला मैदान में रैली होगी।
दि13 रक्षा वायु सेना प्रमुख
वायु रक्षा की प्रत्येक इकाई, हर वायुसैनिक को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए: वायुसेना प्रमुख दीक्षित
नयी दिल्ली : भारतीय वायुसेना के नवनियुक्त अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने रविवार को कहा कि भारतीय वायुसेना में लड़ाकू स्क्वाड्रन की स्वीकृत संख्या बहाल करना, विमानों और हथियार प्रणालियों के मामले में आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाना तथा तीनों सेनाओं के बीच तालमेल सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताएं होंगी।
दि18 न्यायालय केपीसीसी अवमानना
सीजेआई सूर्यकांत को निशाना बनाने वाली केपीसीसी की पोस्ट पर अवमानना याचिका दर्ज
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) को निशाना बनाकर की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही का अनुरोध करने वाली एक शिकायत के आधार पर याचिका दर्ज की है।
प्रादे30 चंडीगढ़ पुलिस शाह
चंडीगढ़ पुलिस ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया, देशभर में मिसाल कायम की: शाह
चंडीगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चंडीगढ़ पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि उसने अपनी जिम्मेदारियां बेहद अच्छे तरीके से निभाई हैं और देशभर की पुलिस के लिए एक मिसाल कायम की है।
प्रादे17 उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना शव
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसा: सभी छह शव बरामद, ऋषिकेश एम्स भेजे गए
चमोली (उत्तराखंड) : उत्तराखंड के जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए सभी छह लोगों के शव रविवार सुबह बरामद कर लिये गए और उन्हें ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेज दिया गया। चमोली जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी।
अर्थ18 कश्मीर जम्मू हवाई अड्डे
जम्मू हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की कवायद तेज, हितधारकों से परामर्श शुरू
जम्मू : जम्मू हवाई अड्डे ने अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं शुरू करने की व्यवहार्यता और तैयारियों का आकलन करने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
खेल10 खेल गंभीर
मेरा काम लोकप्रिय नहीं सही फैसले लेना है: गंभीर
हैमिल्टन : भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रविवार को कहा कि उनका काम सबको खुश करना नहीं है और लोकप्रिय फैसलों के बजाय सही फैसले लेना है।
वि7 अमेरिका जयशंकर द्विपक्षीय
जयशंकर ने रूस, पोलैंड और दक्षिण कोरिया के समकक्षों से की मुलाकात, यूक्रेन और पश्चिम एशिया पर चर्चा
वाशिंगटन : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका में रूस, पोलैंड और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें करके यूक्रेन संघर्ष, पश्चिम एशिया की स्थिति, द्विपक्षीय संबंधों और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
वि6 अमेरिका मीडिया ट्रंप मर्डोक
एप्स्टीन से जुड़े पत्र को लेकर वॉल स्ट्रीट जर्नल के खिलाफ ट्रंप का मुकदमा खारिज
मियामी : यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से संबंधों पर प्रकाशित खबर को लेकर ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ और मीडिया कारोबारी रूपर्ट मर्डोक के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 10 अरब डॉलर के मानहानि मुकदमे को एक संघीय न्यायाधीश ने शनिवार को स्थायी रूप से खारिज कर दिया।

