पांचवें T20I में New Zealand के खिलाफ भारत ने बनाए 8 विकेट पर 191 रन

पांचवें T20I में New Zealand के खिलाफ भारत ने बनाए 8 विकेट पर 191 रन

हैमिल्टन, एक नवंबर कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर फॉर्म में वापसी की, लेकिन तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की अगुवाई में न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को आठ विकेट पर 191 रन ही बनाने दिए। भारत ने श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना रखी है। उसकी पारी तीन चरणों में गुजरी।उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन बीच के ओवरों में उसने तेजी से रन बनाए और डेथ ओवरों में फिर से कुछ खास नहीं कर पाए। अय्यर (23 गेंद पर 50) और किशन (32 गेंद पर 61) ने सात से कुछ अधिक ओवर में 107 रन की साझेदारी की। पिच से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी, लेकिन अय्यर और किशन इससे बिल्कुल भी परेशान नहीं दिखे।किशन ने थोड़ी धीमी शुरुआत की और पहली 11 गेंदों में केवल 13 रन बनाए, लेकिन एक बार लय में आने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ की गेंद पर लॉन्गऑफ पर चौका और ब्लेयर टिकनर की गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से छक्का जड़कर उन्होंने अपना आक्रामक रवैया दिखाया। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में अपना पहला शतक लगाने के बाद अय्यर कुछ खास नहीं कर पाए थे।उन्होंने स्मिथ की गेंद पर छक्का लगाकर शुरुआत की और इसके बाद भी कुछ दर्शनीय शॉट लगाए। उन्होंने ऑफ स्पिनर माइकल ब्रैसवेल पर लगातार 6, 4, 6 रन बनाए। इसमें आखिरी छक्का 100 मीटर की दूरी तक गया।किशन ने ब्रेसवेल की गेंद पर छक्का लगाकर 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि 40 रन पर जीवनदान पाने वाले अय्यर ने भी जल्द ही उनका अनुसरण करते हुए स्मिथ की गेंद पर चौका लगाकर 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन न्यूजीलैंड ने ठीक उसी समय वापसी की और टिकनर ने 11वें ओवर में किशन को स्मिथ के हाथों कैच करा दिया। इसके अगले ओवर में स्मिथ ने अय्यर को आउट किया।उन्होंने पुल करने के प्रयास में विकेटकीपर टिम सीफर्ट को कैच दिया। इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई क्योंकि तिलक वर्मा (06), नमन धीर (33) और नीतीश कुमार रेड्डी (22) बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। मिल्ने ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करके 19 रन देकर चार विकेट लिए जबकि स्मिथ और टिकनर ने दो-दो विकेट हासिल किए।लगातार विकेट गिरने के कारण भारत 14वें और 20वें ओवर के बीच केवल 57 रन ही बना सका। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 19 रन पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के विकेट गंवा दिए थे। इन दोनों को मिल्ने ने पवेलियन की राह दिखाई। 

हैमिल्टन, एक नवंबर कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर फॉर्म में वापसी की, लेकिन तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की अगुवाई में न्यूजीलैंड ने रविवार को यहां खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को आठ विकेट पर 191 रन ही बनाने दिए। भारत ने श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त बना रखी है। उसकी पारी तीन चरणों में गुजरी।

उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन बीच के ओवरों में उसने तेजी से रन बनाए और डेथ ओवरों में फिर से कुछ खास नहीं कर पाए। अय्यर (23 गेंद पर 50) और किशन (32 गेंद पर 61) ने सात से कुछ अधिक ओवर में 107 रन की साझेदारी की। पिच से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी, लेकिन अय्यर और किशन इससे बिल्कुल भी परेशान नहीं दिखे।

किशन ने थोड़ी धीमी शुरुआत की और पहली 11 गेंदों में केवल 13 रन बनाए, लेकिन एक बार लय में आने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ की गेंद पर लॉन्गऑफ पर चौका और ब्लेयर टिकनर की गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से छक्का जड़कर उन्होंने अपना आक्रामक रवैया दिखाया। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में अपना पहला शतक लगाने के बाद अय्यर कुछ खास नहीं कर पाए थे।

उन्होंने स्मिथ की गेंद पर छक्का लगाकर शुरुआत की और इसके बाद भी कुछ दर्शनीय शॉट लगाए। उन्होंने ऑफ स्पिनर माइकल ब्रैसवेल पर लगातार 6, 4, 6 रन बनाए। इसमें आखिरी छक्का 100 मीटर की दूरी तक गया।

किशन ने ब्रेसवेल की गेंद पर छक्का लगाकर 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि 40 रन पर जीवनदान पाने वाले अय्यर ने भी जल्द ही उनका अनुसरण करते हुए स्मिथ की गेंद पर चौका लगाकर 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। लेकिन न्यूजीलैंड ने ठीक उसी समय वापसी की और टिकनर ने 11वें ओवर में किशन को स्मिथ के हाथों कैच करा दिया। इसके अगले ओवर में स्मिथ ने अय्यर को आउट किया।

उन्होंने पुल करने के प्रयास में विकेटकीपर टिम सीफर्ट को कैच दिया। इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई क्योंकि तिलक वर्मा (06), नमन धीर (33) और नीतीश कुमार रेड्डी (22) बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। मिल्ने ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश करके 19 रन देकर चार विकेट लिए जबकि स्मिथ और टिकनर ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लगातार विकेट गिरने के कारण भारत 14वें और 20वें ओवर के बीच केवल 57 रन ही बना सका। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 19 रन पर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के विकेट गंवा दिए थे। इन दोनों को मिल्ने ने पवेलियन की राह दिखाई।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *