जमुई में देर रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने घेर लिया। भीड़ को देखकर युवक ने बचने के लिए खपड़ैल मकान के अंदर लकड़ी के सहारे ऊपर चढ़कर छिपने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे खोज निकाला। इसके बाद युवक की पिटाई की गई और ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के साकल गांव की है। गांव की महिला और युवक में था अफेयर दरअसल, युवक और गांव की ही एक महिला के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। देर रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान घरवालों को इसकी भनक लग गई। परिजनों ने ग्रामीणों को सूचना दे दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की भीड़ को अपनी ओर आता देख युवक घबरा गया। उसने खुद को बचाने के लिए खपड़ैल मकान के अंदर लकड़ी के सहारे ऊपर चढ़कर छिपने की कोशिश की। काफी देर तक वह ग्रामीणों की नजरों से बचता रहा, लेकिन आखिरकार लोगों ने उसे खोज लिया और नीचे उतार लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। गांव में काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में ग्रामीणों ने युवक और महिला की शादी करा दी। 2 बच्चों की मां है महिला इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना के समय वह अपने ससुराल में रह रही थी। वहीं, युवक अविवाहित बताया जा रहा है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में युवक खपड़ैल मकान के अंदर लकड़ी के सहारे ऊपर छिपा नजर आ रहा है। वीडियो में ग्रामीणों द्वारा उसे पकड़कर नीचे उतारने का दृश्य भी दिखाई दे रहा है। पति ने पत्नी को साथ रखने पर जताई सहमति लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व महिला को थाने ले आई। थानाध्यक्ष के अनुसार, ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी थी। हालांकि, गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। बाद में महिला का पति थाने पहुंचा और उसने पत्नी को अपने साथ रखने की सहमति जताई। पति ने भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला शांत करा दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। जमुई में देर रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने घेर लिया। भीड़ को देखकर युवक ने बचने के लिए खपड़ैल मकान के अंदर लकड़ी के सहारे ऊपर चढ़कर छिपने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे खोज निकाला। इसके बाद युवक की पिटाई की गई और ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के साकल गांव की है। गांव की महिला और युवक में था अफेयर दरअसल, युवक और गांव की ही एक महिला के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। देर रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान घरवालों को इसकी भनक लग गई। परिजनों ने ग्रामीणों को सूचना दे दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की भीड़ को अपनी ओर आता देख युवक घबरा गया। उसने खुद को बचाने के लिए खपड़ैल मकान के अंदर लकड़ी के सहारे ऊपर चढ़कर छिपने की कोशिश की। काफी देर तक वह ग्रामीणों की नजरों से बचता रहा, लेकिन आखिरकार लोगों ने उसे खोज लिया और नीचे उतार लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। गांव में काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में ग्रामीणों ने युवक और महिला की शादी करा दी। 2 बच्चों की मां है महिला इस मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना के समय वह अपने ससुराल में रह रही थी। वहीं, युवक अविवाहित बताया जा रहा है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में युवक खपड़ैल मकान के अंदर लकड़ी के सहारे ऊपर छिपा नजर आ रहा है। वीडियो में ग्रामीणों द्वारा उसे पकड़कर नीचे उतारने का दृश्य भी दिखाई दे रहा है। पति ने पत्नी को साथ रखने पर जताई सहमति लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है। 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व महिला को थाने ले आई। थानाध्यक्ष के अनुसार, ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी थी। हालांकि, गांव के कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। बाद में महिला का पति थाने पहुंचा और उसने पत्नी को अपने साथ रखने की सहमति जताई। पति ने भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होने की बात कही। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से मामला शांत करा दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

