IND A vs NZ A: 13/3 के बाद न्‍यूजीलैंड दूसरे दिन स्‍टंप तक 218/3, मैथ्यू बॉयल ने जड़ी सेंचुरी तो डीन फॉक्सक्रॉफ्ट भी शतक के करीब

IND A vs NZ A: 13/3 के बाद न्‍यूजीलैंड दूसरे दिन स्‍टंप तक 218/3, मैथ्यू बॉयल ने जड़ी सेंचुरी तो डीन फॉक्सक्रॉफ्ट भी शतक के करीब

IND A vs NZ A 2nd Unofficial Test Day 2 Highlights: भारत ए और न्‍यूजीलैंड ए के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्‍ट क्राइस्‍टचर्च के हेगले ओवल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी में ध्रुव जुरेल के शतक और देवदत्‍त पडिक्‍कल के अर्धशतक के दम पर 346 रन बनाए। इसके जवाब में न्‍यूजीलैंड की महज 13 के स्‍कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक 218/3 स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। इसमें मैथ्यू बॉयल और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट का अहम योगदान रहा है, जिनके बीच चौथे विकेट के लिए 205 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। मैथ्यू 148 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्‍के की मदद से 107 और डीन 180 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 80 रन पर नाबाद हैं।

भारत पहले दिन 291/7

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पहली पारी की शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसे शून्‍य के स्‍कोर पर यशस्‍वी जायसवाल (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद साई सुदर्शन और देवदत्‍त पडिक्‍कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हुई। सुदर्शन 63 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए। भारत ए का स्‍कोर 131 पर ही पहुंचा था कि यश राठौर भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद भारत को चौथा झटका 137 के स्‍कोर पर पडिक्‍कल के रूप में लगा, जिन्‍होंने 140 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली।

इसी स्‍कोर पर पांचवां विकेट स्‍मरण रविचंद्रन (0) के रूप में गिरा। इसके बाद एक छोर ध्रुप जुरेल ने संभाले रखा और दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। इस तरह भारत का पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक स्‍कोर 291/7 रहा जुरेल नाबाद 99 रन पर थे।

ध्रुव जुरेल के शतक के बाद आकाशदीप ने जड़ा अर्धशतक

दूसरे दिन सबसे पहले ध्रुव जुरेल ने अपना शतक पूरा किया। जुरेल ने 171 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और तीन छक्‍कों की मदद से 105 रन बनाए। जब जुरेल आउट हुए तब टीम का स्‍कोर 297 रन था। इसके बाद आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और भारत के स्‍कोर को पहली पारी में 346 तक पहुंचाया।

बॉयल 107 और फॉक्सक्रॉफ्ट 80 रन पर नाबाद

न्‍यूजीलैंड की पहली पारी की शुरुआत में मोहम्‍मद सिराज और मुकेश कुमार ने नई बॉल से 8 ओवर के फेज में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके चलते लंच तक उसका स्‍कोर 13/3 पहुंच गया। यहां से बॉयल और फॉक्सक्रॉफ्ट ने कीवी पारी को बहुत ही अच्‍छे से संभाला। उन्होंने न सिर्फ बॉलर्स को रोका, बल्कि सावधानी और अटैक का मिक्सचर बनाते हुए तेजी से रन भी बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक न्‍यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में स्‍कोर बोर्ड पर 218/3 लगा दिए हैं। बॉयल नाबाद 107 और ​​फॉक्सक्रॉफ्ट 80 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *