श्योपुर के श्मशान घाट में मजदूर की मौत:पेड़ की डालियां काटते समय लगा करंट, पेड़ पर लटका रहा शव

श्योपुर के श्मशान घाट में मजदूर की मौत:पेड़ की डालियां काटते समय लगा करंट, पेड़ पर लटका रहा शव

श्योपुर के पुल दरवाजा स्थित श्मशान घाट पर रविवार को पेड़ काटने के लिए बुलाए गए 38 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। वह पेड़ पर चढ़कर डालियां काट रहा था, तभी पेड़ में करंट फैल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव काफी देर तक पेड़ पर लटका रहा।
मृतक की पहचान अमजद (38), पुत्र हबीब के रूप में हुई है। उसे मजदूरी के लिए पेड़ काटने बुलाया गया था। काम के दौरान पेड़ में करंट फैलने से वह उसकी चपेट में आ गया।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली टीआई सत्यम गुर्जर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच और कार्रवाई होगी।
अमजद अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और पांच बेटियां छोड़ गया है। परिवार में कमाने वाले वही थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *