भागलपुर में करंट लगने से युवक की मौत:बारात में डीजे लेकर गया था; अस्पताल में सीढ़ी के नीचे मिली लाश, संचालक फरार

भागलपुर में करंट लगने से युवक की मौत:बारात में डीजे लेकर गया था; अस्पताल में सीढ़ी के नीचे मिली लाश, संचालक फरार

भागलपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान रोशन कुमार(18) के तौर पर हुई है। टीडी इवेंट डीजे में मजदूरी करता था। घटना नाथनगर के पासी टोला ललमटिया थाना क्षेत्र की है। ‘सीढ़ी के पास पड़ा था शव’ पिता विनय कुमार चौधरी ने बताया कि रोशन शादी समारोह में डीजे लेकर गया था। शनिवार रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात शख्स से फोन पर सूचना मिली कि उसे करंट लग गया है। अस्पताल में एडमिट कराया है। इसके बाद उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर परिवार के लोग आनन-फानन में मायागंज पहुंचे। वहां सीढ़ी के नीचे शव पड़ा मिला। डीजे संचालक श्रवण कुमार और उसके साथ काम करने वाले अन्य लोग गायब थे। मेरा बेटा आकाश कुमार चौधरी के साथ गया था। संचालक का घर रामसर चौक के पास है जानकारी के अनुसार, डीजे सबौर के फतेहपुर स्थित यादव टोला के पीछे मस्जिद के पास से निकली बारात में शामिल था। हालांकि, रास्ते में किस जगह रोशन को करंट लगा और घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। टीडी इवेंट डीजे के संचालक श्रवण कुमार का घर तातारपुर थाना क्षेत्र के रामसर चौक के पास बताया गया है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग परिजनों का कहना है कि वे शिकायत लेकर बरारी थाना पहुंचे थे, लेकिन उन्हें संचालक के घर वाले यानी तातारपुर थाना क्षेत्र में जाने को कहा गया। परिवार के अनुसार, अभी तक किसी थाने में उनके आवेदन की प्राप्ति दर्ज नहीं की गई है और पोस्टमार्टम अभी तक नहीं हुआ है। विनय कुमार चौधरी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। रोशन उनका छोटा बेटा था। परिवार घटना की पूरी जानकारी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। भागलपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान रोशन कुमार(18) के तौर पर हुई है। टीडी इवेंट डीजे में मजदूरी करता था। घटना नाथनगर के पासी टोला ललमटिया थाना क्षेत्र की है। ‘सीढ़ी के पास पड़ा था शव’ पिता विनय कुमार चौधरी ने बताया कि रोशन शादी समारोह में डीजे लेकर गया था। शनिवार रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात शख्स से फोन पर सूचना मिली कि उसे करंट लग गया है। अस्पताल में एडमिट कराया है। इसके बाद उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर परिवार के लोग आनन-फानन में मायागंज पहुंचे। वहां सीढ़ी के नीचे शव पड़ा मिला। डीजे संचालक श्रवण कुमार और उसके साथ काम करने वाले अन्य लोग गायब थे। मेरा बेटा आकाश कुमार चौधरी के साथ गया था। संचालक का घर रामसर चौक के पास है जानकारी के अनुसार, डीजे सबौर के फतेहपुर स्थित यादव टोला के पीछे मस्जिद के पास से निकली बारात में शामिल था। हालांकि, रास्ते में किस जगह रोशन को करंट लगा और घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। टीडी इवेंट डीजे के संचालक श्रवण कुमार का घर तातारपुर थाना क्षेत्र के रामसर चौक के पास बताया गया है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग परिजनों का कहना है कि वे शिकायत लेकर बरारी थाना पहुंचे थे, लेकिन उन्हें संचालक के घर वाले यानी तातारपुर थाना क्षेत्र में जाने को कहा गया। परिवार के अनुसार, अभी तक किसी थाने में उनके आवेदन की प्राप्ति दर्ज नहीं की गई है और पोस्टमार्टम अभी तक नहीं हुआ है। विनय कुमार चौधरी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। रोशन उनका छोटा बेटा था। परिवार घटना की पूरी जानकारी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *