उन्नाव में 13 केंद्रों पर पीईटी होगी:दो पालियों में 9,072 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, निगरानी के लिए 26 मजिस्ट्रेट तैनात

उन्नाव में 13 केंद्रों पर पीईटी होगी:दो पालियों में 9,072 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, निगरानी के लिए 26 मजिस्ट्रेट तैनात

उन्नाव जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 आज रविवार को 13 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। दोनों पालियों में कुल 9,072 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में 4,536 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा की निगरानी के लिए 26 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ क्षेत्रीय और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। ये अधिकारी केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।
प्रशासन ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। दूसरे जिलों से भी अभ्यर्थियों के आने की संभावना को देखते हुए परीक्षा समय पर शुरू कराने और दोनों पालियों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार पूरा कराने को कहा गया है।
केंद्रों पर CCTV कैमरों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, रोशनी और बैठने की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए केंद्रों के आसपास स्थित छायाप्रति की दुकानों पर भी नजर रखी जाएगी। 13 केंद्रों पर प्रत्येक पाली में बैठेंगे 4,536 अभ्यर्थी जिले में अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें अटल बिहारी इंटर कॉलेज में 408, बेनहर इंटरनेशनल स्कूल में 480, डीएसएन पीजी कॉलेज में 480, डीवीडीटी इंटर कॉलेज में 192, दिल्ली पब्लिक स्कूल में 432 और डॉ. जी. नाथ जी. दयाल बालिका इंटर कॉलेज में 240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था है।
इसी तरह माउंट लिटेरा जी स्कूल में 192, न्यू एरा स्कूल में 480, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 384, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 240, श्री जगन्नाथ शाह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 384, श्याम कुमारी सेठ बाल निकुंज नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में 264 और सर सैयद पब्लिक स्कूल में 360 अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता निर्धारित की गई है। इन सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में कुल 4,536 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *