यूपी में आज रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) है। ये परीक्षा का तीसरा और आखिरी दिन है। कानपुर में 21 परीक्षा केंद्र में आयोजन किया जाएगा। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 18 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। पहली शिफ्ट में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एग्जाम होंगे। इसके लिए सुबह 8 बजे से एंट्री शुरू होगी, 9.30 बजे एंट्री बंद हो जाएगी। दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक एग्जाम होंगे। इसके लिए 1 बजे से एंट्री शुरू होगी, 1.30 बजे एंट्री बंद हो जाएगी। नकल, फर्जी अभ्यर्थी बैठाने या परीक्षा में गड़बड़ी करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। दोषी पाए जाने पर परीक्षा और आयोग की अगली परीक्षाओं में नहीं बैठ सकेंगे। कानून के तहत आजीवन कारावास और एक करोड़ रुपए तक जुर्माने हो सकता है।

