NZ vs IND: एक शतक के बाद बल्ले को लगा ब्रेक! 8 पारियों से अर्धशतक को तरसे श्रेयस अय्यर

NZ vs IND: एक शतक के बाद बल्ले को लगा ब्रेक! 8 पारियों से अर्धशतक को तरसे श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज आखिरी मुकाबला हैमिल्टन में 1 नवंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में सभी की नजरें एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी। वहीं खराब फॉर्म से जूझ रहे श्रेयस अय्यर भी पर लोगों की निगाहें होंगी, क्योंकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय कप्तान का बल्ला 8 इनिंग से खामोश है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी20I मैच में उनका खराब प्रदर्शन आलोचकों को मौका देने के लिए पर्याप्त होगा।

टी20I में 8 इनिंग से एक अर्धशतक को तरसे अय्यर

भारतीय टी20I टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन भी पिछले कुछ मैचों में खास नहीं रहा है। लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया था। इसके बाद से उन्हें रनों के लिए जूझना पड़ रहा है। श्रेयस अय्यर ने टी20I में अपनी पिछली 8 इनिंग में क्रमशः 40, 1, 16, 22, 42, 7, 5 और 22 रन बनाए हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में एक और बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। ऐसे में उन पर रन बनाने का दबाव होगा, क्योंकि इसके बाद उनका ध्यान वनडे सीरीज पर होगा।

श्रेयस अय्यर के टी20I कप्तान रहते भारत का प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने 25 टी20I मैच खेले हैं, जिसमें 14 जीते, 9 हारे और 2 बेनतीजे रहे हैं। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेटर में बतौर कप्तान उपलब्धियों की लिस्ट में वें 5वें नंबर पर हैं।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत सीरीज में 3-1 से आगे

न्यूजीलैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। भारत ने टी20I सीरीज में 3-1 से बढ़त बनाई हुई। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। न्यूजीलैंड ने चौथे टी20I मैच में भारत को 87 रनों से हराया था। इस प्रारूप में यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार है। कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने इस मुकाबले में तूफानी शतक लगाया था। उन्होंने 49 गेंदों में 6 चौके और 10 छक्के संग 107 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के एक अन्य बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने 25 गेंद में 65 रन की पारी खेली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *