पटना में बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी की 29 अक्टूबर की शाम हत्या हुई थी। मृतका निजी अस्पतालों में झाड़ू-पोछा का काम करती थी। घटना के 2 दिन बाद शनिवार को पुलिस ने मामले में खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार महिला के दामाद मुकेश कुमार (29) ने अपनी सास को गोली मारी थी। दरअसल, उर्मिला देवी की बेटी के साथ मुकेश की शादी हुई थी। मुकेश का आपराधिक चरित्र है। वो अपराध में लगातार सक्रिय रहता था। इसलिए मृतका की बेटी ने उससे दूरी बना ली, फिर दूसरे शख्स से शादी कर ली, जिसकी हत्या मुकेश ने कराई थी। मुकेश अपनी पत्नी को फिर से हालिस करना चाहता था, पर सास उर्मिला ऐसा नहीं होने दे रही थी। जिसके बाद मुकेश ने उर्मिला की भी हत्या कर दी। पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार किया है। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बेली रोड स्थित पिलर नंबर-17 के पास हुई थी। आरोपी के पास से चाकू और कारतूस मिले हैं सेंट्रल एसपी चंद्रप्रकाश के अनुसार जब मुकेश से उसकी पत्नी अलग हो गई तो उसे पता चला कि पत्नी का किसी दूसरे के साथ संबंध है। इसके बाद उसने उस शख्स की हत्या की। इस मामले में उसे जेल भी जाना पड़ा था। आरोपी के पास से चाकू, 21 कारतूस और एक खोखा बरामद किए गए हैं। फ्लैट में की थी छापेमारी पुलिस टीम ने 30 अक्टूबर को मुकेश के फ्लैट नंबर-204 में छापेमारी की। इस दौरान अलमारी से 21 कारतूस मिले थे। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर 31 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे मुकेश को गिरफ्तार किया था। वह खगौल थाना क्षेत्र के लखनी बीधा गांव का रहने वाला है। वहीं, पुलिस ने ये जानकारी नहीं दी है कि फ्लैट किस इलाके में है। हत्या और आर्म्स एक्ट के केस पुलिस के अनुसार, मुकेश कुमार का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ खगौल थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं, विक्रम थाने में लापरवाही से वाहन चलाने और किसी की जान खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज है। ये मामले 2025 के हैं। पटना में बुजुर्ग महिला उर्मिला देवी की 29 अक्टूबर की शाम हत्या हुई थी। मृतका निजी अस्पतालों में झाड़ू-पोछा का काम करती थी। घटना के 2 दिन बाद शनिवार को पुलिस ने मामले में खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार महिला के दामाद मुकेश कुमार (29) ने अपनी सास को गोली मारी थी। दरअसल, उर्मिला देवी की बेटी के साथ मुकेश की शादी हुई थी। मुकेश का आपराधिक चरित्र है। वो अपराध में लगातार सक्रिय रहता था। इसलिए मृतका की बेटी ने उससे दूरी बना ली, फिर दूसरे शख्स से शादी कर ली, जिसकी हत्या मुकेश ने कराई थी। मुकेश अपनी पत्नी को फिर से हालिस करना चाहता था, पर सास उर्मिला ऐसा नहीं होने दे रही थी। जिसके बाद मुकेश ने उर्मिला की भी हत्या कर दी। पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार किया है। घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में बेली रोड स्थित पिलर नंबर-17 के पास हुई थी। आरोपी के पास से चाकू और कारतूस मिले हैं सेंट्रल एसपी चंद्रप्रकाश के अनुसार जब मुकेश से उसकी पत्नी अलग हो गई तो उसे पता चला कि पत्नी का किसी दूसरे के साथ संबंध है। इसके बाद उसने उस शख्स की हत्या की। इस मामले में उसे जेल भी जाना पड़ा था। आरोपी के पास से चाकू, 21 कारतूस और एक खोखा बरामद किए गए हैं। फ्लैट में की थी छापेमारी पुलिस टीम ने 30 अक्टूबर को मुकेश के फ्लैट नंबर-204 में छापेमारी की। इस दौरान अलमारी से 21 कारतूस मिले थे। पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर 31 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे मुकेश को गिरफ्तार किया था। वह खगौल थाना क्षेत्र के लखनी बीधा गांव का रहने वाला है। वहीं, पुलिस ने ये जानकारी नहीं दी है कि फ्लैट किस इलाके में है। हत्या और आर्म्स एक्ट के केस पुलिस के अनुसार, मुकेश कुमार का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ खगौल थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं, विक्रम थाने में लापरवाही से वाहन चलाने और किसी की जान खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज है। ये मामले 2025 के हैं।

