जिस सिटी कोतवाली में कानून का पहरा, वहीं बिजली चोरी:बिजली विभाग ने छापा मारकर की कार्यवाही, ठेकेदार कटिया लगाकर चला रहा था कटर मशीन

जिस सिटी कोतवाली में कानून का पहरा, वहीं बिजली चोरी:बिजली विभाग ने छापा मारकर की कार्यवाही, ठेकेदार कटिया लगाकर चला रहा था कटर मशीन

मनेन्द्रगढ़ में जिस सिटी कोतवाली में कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस की है, उसी परिसर में महीनों से बिजली चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ की सिटी कोतवाली परिसर में पुलिस कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली कटर मशीन को बिजली के खंभे में कटिया फंसाकर चलाया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने सिटी कोतवाली परिसर में ही छापेमारी की और पंचनामा कार्रवाई की। निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार पर अवैध तरीके से बिजली इस्तेमाल करने का आरोप है। विभाग के अनुसार, यह सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा था। अब सोमवार को नियम के अनुसार जुर्माना लगाकर राशि वसूली जाएगी। कोतवाली परिसर में ही बिजली विभाग की छापेमारी जानकारी के अनुसार, मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली परिसर में पुलिस कंट्रोल रूम का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान बिजली की जरूरत पूरी करने के लिए बिजली के खंभे में कटिया फंसाकर अवैध कनेक्शन लिया गया था। इसी कनेक्शन से निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली कटर मशीन संचालित की जा रही थी। मामले की खास बात यह है कि बिजली चोरी का यह मामला किसी सामान्य निर्माण स्थल का नहीं, बल्कि सिटी कोतवाली परिसर का है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो अवैध तरीके से बिजली इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद विभाग ने छापेमारी कर पंचनामा तैयार किया। दी गई थी कनेक्शन लेने की समझाइश, नहीं लिया कनेक्शन बताया जा रहा है कि इससे पहले भी बिजली विभाग को इस संबंध में कई बार शिकायतें मिली थीं। शिकायतों के बाद विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और ठेकेदार को नियमानुसार बिजली कनेक्शन लेकर ही निर्माण कार्य करने की समझाइश दी थी। इसके बावजूद ठेकेदार ने वैध कनेक्शन नहीं लिया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई की। मनेन्द्रगढ़ जोन के असिस्टेंट इंजीनियर (एई) गुलाब बघेल ने बताया कि सिटी कोतवाली परिसर में पुलिस कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान बिजली के खंभे में कटिया लगाकर बिजली का अवैध उपयोग किए जाने की जानकारी मिली थी। निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली कटर मशीन इसी कनेक्शन से चलाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि यह सिलसिला पिछले कई महीनों से चल रहा था। जानकारी मिलने पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और पंचनामा कार्रवाई की है। सोमवार को नियमानुसार जुर्माना लगाकर ठेकेदार से राशि वसूली जाएगी। कोतवाली परिसर में महीनों तक चलती रही बिजली चोरी इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस सिटी कोतवाली परिसर में पुलिस कंट्रोल रूम का निर्माण हो रहा था, वहां महीनों तक बिजली का अवैध इस्तेमाल कैसे होता रहा? क्या निर्माण कार्य की निगरानी करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं थी? या फिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बिजली कनेक्शन की जांच ही नहीं की गई? दूसरी ओर, बिजली विभाग का कहना है कि पहले भी ठेकेदार को वैध कनेक्शन लेने की समझाइश दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया। फिलहाल विभाग ने पंचनामा कार्रवाई की है और सोमवार को जुर्माना निर्धारित कर वसूली की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *