मुरादाबाद पुलिस ने नशे के धंधे से जुड़े मां-बेटे और पत्नी को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से पुलिस ने 14.59 किलोग्राम चरस और 14.59 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में तीनों ने बताया कि अच्छे मुनाफ के लालच में वे तीनों मिलकर इस धंधे में जुटे थे।
नशा तस्करों को पकड़ने की ये कार्रवाई मझोला पुलिस ने की है। मझोला पुलिस ने जयंतीपुर नेता कालोनी निवासी कान्ता प्रसाद, उसकी पत्नी कविता सैनी और मां रानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इनके कब्जे से बड़े पैमाने पर चरस और स्मैक बरामद हुई है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनाें को जेल भेज दिया गया।

