आगर मालवा में शनिवार शाम गणेश गोशाला के पास चावल की बोरियों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक शहडोल से नीमच जा रहा था। चावल के परिवहन की वैधता की जांच खाद्य विभाग करेगा। अलग-अलग तरह की बोरियों में भरा था चावल थाना प्रभारी नागेश यादव ने बताया कि ट्रक इंदौर आरटीओ में पासिंग है। इसमें चावल अलग-अलग तरह की प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ था। बोरियों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि यह पीडीएस का चावल हो सकता है, जिसे अलग-अलग खेरची गल्ला दुकानों से खरीदा गया हो। दस्तावेजों की जांच करेगा खाद्य विभाग चावल का परिवहन वैध दस्तावेजों के साथ किया जा रहा था या नहीं, इसकी जांच खाद्य विभाग करेगा। फिलहाल परिवहन की वैधता स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही इस संबंध में तथ्य सामने आएंगे।

