पश्चिम चंपारण में त्योहारों के मौसम में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आम लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर शनिवार को पश्चिम चंपारण जिले के सभी अनुमंडलों में एक साथ विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मिठाई दुकानों, स्वीट मेकिंग यूनिट, होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में प्रशासनिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। नौ दुकानों को नोटिस जारी किया जांच के दौरान साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, रसोई की स्थिति और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की पड़ताल की गई। इस अभियान में बगहा अनुमंडल में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर 13 दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया, जबकि नौ दुकानों को नोटिस जारी किया गया।
जांच अभियान का नेतृत्व अलग-अलग अनुमंडलों में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों ने किया। मिठाई निर्माण केंद्रों और गोदामों की गहन जांच बेतिया सदर में एसडीएम विकास कुमार, नरकटियागंज में एसडीएम अभिजीत गोविन्दा और बगहा में एसडीएम चांदनी कुमारी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। बेतिया शहर में एसडीएम विकास कुमार ने किशन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट और अरोड़ा स्वीट्स के साथ उनके मिठाई निर्माण केंद्रों एवं गोदामों की गहन जांच की। इस दौरान खाद्य सामग्री के रखरखाव, रसोई की स्वच्छता, साफ-सफाई और निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रतिष्ठानों के संचालन की जांच की गई। 13 दुकानों को बंद करने का निर्देश कुछ प्रतिष्ठानों में कमियां मिलने पर संचालकों को तत्काल सुधार करने और खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। संबंधित प्रतिष्ठानों को कमियों के संबंध में नोटिस जारी करने की भी बात कही गई। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेतिया भी मौजूद रहे। उधर, बगहा अनुमंडल में एसडीएम चांदनी कुमारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच के दौरान 13 दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया। एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री का मामला इनमें आठ दुकानों में निर्धारित मानकों के अनुरूप साफ-सफाई नहीं पाई गई, जबकि एक दुकान में एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया। इन नौ दुकानों को नोटिस जारी किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित दुकानदार वैध खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने और खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के बाद ही प्रतिष्ठानों का संचालन दोबारा शुरू कर सकेंगे। नियमानुसार की जाएगी सख्त कार्रवाई एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। आगामी जांच में खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम चंपारण में त्योहारों के मौसम में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आम लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के निर्देश पर शनिवार को पश्चिम चंपारण जिले के सभी अनुमंडलों में एक साथ विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मिठाई दुकानों, स्वीट मेकिंग यूनिट, होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में प्रशासनिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। नौ दुकानों को नोटिस जारी किया जांच के दौरान साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, रसोई की स्थिति और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की पड़ताल की गई। इस अभियान में बगहा अनुमंडल में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर 13 दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया, जबकि नौ दुकानों को नोटिस जारी किया गया।
जांच अभियान का नेतृत्व अलग-अलग अनुमंडलों में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों ने किया। मिठाई निर्माण केंद्रों और गोदामों की गहन जांच बेतिया सदर में एसडीएम विकास कुमार, नरकटियागंज में एसडीएम अभिजीत गोविन्दा और बगहा में एसडीएम चांदनी कुमारी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। बेतिया शहर में एसडीएम विकास कुमार ने किशन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट और अरोड़ा स्वीट्स के साथ उनके मिठाई निर्माण केंद्रों एवं गोदामों की गहन जांच की। इस दौरान खाद्य सामग्री के रखरखाव, रसोई की स्वच्छता, साफ-सफाई और निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रतिष्ठानों के संचालन की जांच की गई। 13 दुकानों को बंद करने का निर्देश कुछ प्रतिष्ठानों में कमियां मिलने पर संचालकों को तत्काल सुधार करने और खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई। संबंधित प्रतिष्ठानों को कमियों के संबंध में नोटिस जारी करने की भी बात कही गई। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेतिया भी मौजूद रहे। उधर, बगहा अनुमंडल में एसडीएम चांदनी कुमारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। जांच के दौरान 13 दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया। एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री का मामला इनमें आठ दुकानों में निर्धारित मानकों के अनुरूप साफ-सफाई नहीं पाई गई, जबकि एक दुकान में एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया। इन नौ दुकानों को नोटिस जारी किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित दुकानदार वैध खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने और खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के बाद ही प्रतिष्ठानों का संचालन दोबारा शुरू कर सकेंगे। नियमानुसार की जाएगी सख्त कार्रवाई एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। आगामी जांच में खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

