सहरसा के कोशी प्रमंडल के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने शनिवार को सहरसा के ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय और ट्रैफिक थाने का निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने कार्यालय के कामकाज, लंबित मामलों और शहर की यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान एसपी विक्रम सिहाग भी मौजूद रहे। डीआईजी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रोज चालान काटने और लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। नियम तोड़ने वालों पर रोज होगी कार्रवाई डीआईजी ने ट्रैफिक पुलिस को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने रोज चालान काटने के साथ लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। जाम लगाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा। लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने का निर्देश निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने ट्रैफिक थाना और डीएसपी कार्यालय के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों का तेजी से निपटारा करने और ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यालय और थाने के अलग-अलग रिकॉर्ड भी देखे गए। धनतेरस से छठ तक बाजारों में रहेगी विशेष व्यवस्था एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि यह नियमित निरीक्षण था। धनतेरस, दीपावली और छठ को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। पर्वों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ती है। इसे देखते हुए खास ट्रैफिक रूट और व्यवस्था तैयार करने को कहा गया है। प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर तैनात होगी पुलिस एसपी ने बताया कि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी। पर्वों के बाद भी शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने पर चर्चा हुई। बॉडी कैमरे से ड्यूटी कराने पर भी विचार चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की बॉडी कैमरे के साथ ड्यूटी लगाने पर भी विचार किया गया। एसपी के अनुसार, इससे यातायात नियंत्रण में पारदर्शिता आएगी और लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। सहरसा के कोशी प्रमंडल के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने शनिवार को सहरसा के ट्रैफिक डीएसपी कार्यालय और ट्रैफिक थाने का निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण में उन्होंने कार्यालय के कामकाज, लंबित मामलों और शहर की यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान एसपी विक्रम सिहाग भी मौजूद रहे। डीआईजी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रोज चालान काटने और लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। नियम तोड़ने वालों पर रोज होगी कार्रवाई डीआईजी ने ट्रैफिक पुलिस को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने रोज चालान काटने के साथ लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। जाम लगाने और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा। लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने का निर्देश निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने ट्रैफिक थाना और डीएसपी कार्यालय के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों का तेजी से निपटारा करने और ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली में सुधार लाने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यालय और थाने के अलग-अलग रिकॉर्ड भी देखे गए। धनतेरस से छठ तक बाजारों में रहेगी विशेष व्यवस्था एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि यह नियमित निरीक्षण था। धनतेरस, दीपावली और छठ को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। पर्वों के दौरान बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ती है। इसे देखते हुए खास ट्रैफिक रूट और व्यवस्था तैयार करने को कहा गया है। प्रमुख बाजारों और चौक-चौराहों पर तैनात होगी पुलिस एसपी ने बताया कि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी। पर्वों के बाद भी शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने पर चर्चा हुई। बॉडी कैमरे से ड्यूटी कराने पर भी विचार चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की बॉडी कैमरे के साथ ड्यूटी लगाने पर भी विचार किया गया। एसपी के अनुसार, इससे यातायात नियंत्रण में पारदर्शिता आएगी और लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

