भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक के पास शनिवार को सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बुलेट सवार स्पोर्ट्स टीचर पूजा राय (28) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की टक्कर से पूजा के सिर, सीना और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे में बुलेट पर सवार स्पोर्ट्स टीचर के साथी राजीव राय (42) भी घायल हुए हैं। दोनों भागलपुर के बूढ़ानाथ इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। पूजा राय बांका के संत जोसेफ स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थीं। वे बॉक्सिंग से भी जुड़ी थीं और बॉक्सर होने के साथ नेशनल रेफरी की जिम्मेदारी भी निभा चुकी थीं। खेल गतिविधियों के सिलसिले में वह हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में जा चुकी थीं। पूजा की आठ साल की एक बेटी है। एंबुलेंस नहीं मिली तो डायल-112 ने संभाली जिम्मेदारी हादसे के बाद दोनों घायलों को जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में डायल-112 की टीम ने जिम्मेदारी संभाली और अपने वाहन से दोनों को मायागंज अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर जब्त, ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर सवाल दुर्घटना में शामिल सीमेंट लदे ट्रैक्टर को प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, ट्रैक्टर मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जगदीशपुर के टिकानी स्टेशन की ओर से सीमेंट लदे ओवरलोड वाहन लगातार गुजरते हैं। इस हादसे के बाद ऐसे वाहनों की आवाजाही और उन पर निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक के पास शनिवार को सीमेंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बुलेट सवार स्पोर्ट्स टीचर पूजा राय (28) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की टक्कर से पूजा के सिर, सीना और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे में बुलेट पर सवार स्पोर्ट्स टीचर के साथी राजीव राय (42) भी घायल हुए हैं। दोनों भागलपुर के बूढ़ानाथ इलाके के रहने वाले बताए गए हैं। पूजा राय बांका के संत जोसेफ स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थीं। वे बॉक्सिंग से भी जुड़ी थीं और बॉक्सर होने के साथ नेशनल रेफरी की जिम्मेदारी भी निभा चुकी थीं। खेल गतिविधियों के सिलसिले में वह हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में जा चुकी थीं। पूजा की आठ साल की एक बेटी है। एंबुलेंस नहीं मिली तो डायल-112 ने संभाली जिम्मेदारी हादसे के बाद दोनों घायलों को जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में डायल-112 की टीम ने जिम्मेदारी संभाली और अपने वाहन से दोनों को मायागंज अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर जब्त, ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर सवाल दुर्घटना में शामिल सीमेंट लदे ट्रैक्टर को प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, ट्रैक्टर मालिक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जगदीशपुर के टिकानी स्टेशन की ओर से सीमेंट लदे ओवरलोड वाहन लगातार गुजरते हैं। इस हादसे के बाद ऐसे वाहनों की आवाजाही और उन पर निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

