NZ vs IND 5th T20I: बारिश बिगाड़ेगी खेल या चौकों-छक्कों की होगी बरसात? जानें हैमिल्टन के मौसम का हाल

NZ vs IND 5th T20I: बारिश बिगाड़ेगी खेल या चौकों-छक्कों की होगी बरसात? जानें हैमिल्टन के मौसम का हाल

NZ vs IND: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में खेल रही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर 3-1 की बढ़त बनाई हुई। न्यूजीलैंड को सीरीज में पहली जीत ऑकलैंड में मिली थी, जिसे आखिरी मैच में जारी रखना चाहेगी। वहीं भारत भी सीरीज का समापन जीत के साथ करना चाहेगा। इस लिहाज से दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि मुकाबले के साथ ही दोनों टीमों की नजर यहां के मौसम पर टिकी होगी। ऐसा में आइए जानते हैं कि 1 नवंबर को हैमिल्टन में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।

कैसा रहेगा हैमिल्टन में 1 नवंबर को मौसम?

एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक, एक नवंबर 2026 को हैमिल्टन में मौसम सुहावना रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में मुख्य रूप से धूप खिली रहेगी, जबकि शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की संभावना बेहद कम है।

खबर अपडेट हो रही है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *