गोंडा में पुलिस द्वारा 2KM रन फॉर यूनिटी:एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,

गोंडा में पुलिस द्वारा 2KM रन फॉर यूनिटी:एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,

गोंडा में शनिवार को सुबह से चल रहे खराब मौसम के कारण दोपहर 12:30 बजे गोंडा में पुलिस विभाग द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर 2 किलोमीटर लंबा ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया था। जहां गोंडा एसपी अभिषेक झा ने गुरुनानक चौक से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। इस आयोजन के जरिए समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता का संदेश दिया गया। ​हरी झंडी मिलते ही देशभक्ति के उत्साह से भरे करीब 150 महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने दौड़ शुरू की। यह मैराथन गुरुनानक चौक से प्रारंभ होकर जिला महिला अस्पताल, ईदगाह और दुखहरण नाथ मंदिर मार्ग से होते हुए पुनःगुरुनानक चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। ​इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वतंत्र भारत के एकीकरण में सरदार पटेल का अद्वितीय योगदान हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम सभी को राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा को सर्वोपरि रखना चाहिए। ‘रन फॉर यूनिटी’ जैसे आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और अनुशासन की भावना को मजबूत करते हैं। उधर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और पुलिसकर्मियों को एकता का संकल्प दिलाया है। एसपी अभिषेक झा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा देश को लेकर के किए गए कार्यों से हम लोगों को कुछ ना कुछ सीखने की आवश्यकता भारत में अखंडता समरसता को जो संदेश उन्होंने आज दिया है।उसे हम लोगों को आज बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है पूरे देश में आज इस तरीके के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सिर्फ एक ही है की राष्ट्र में एकता अखंडता और समरसता का संदेश बड़े पैमाने पर लोगों को दिया जाए। ​

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *