सीधी में फ्यूरी वाहन पलटा, चालक घायल:चंदवाही के पास NH-39 पर हादसा, 10 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान

सीधी में फ्यूरी वाहन पलटा, चालक घायल:चंदवाही के पास NH-39 पर हादसा, 10 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान

सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र में चंदवाही गांव के पास शनिवार सुबह 10 बजे तेज रफ्तार फ्यूरी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक नीरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बाएं हाथ में चोट आई और एक पैर फ्रैक्चर हो गया। वाहन को 10 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नीरज सिंह को वाहन से बाहर निकालने में मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। उन्हें बहरी अस्पताल पहुंचाया गया। बहरी अस्पताल में पदस्थ डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि नीरज सिंह का प्राथमिक उपचार किया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चंदवाही निवासी सोमेश्वर मिश्रा के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलने पर वाहन मालिक ने मौके पर दो क्रेन बुलवाईं। वाहन कीचड़ में धंस गया था, इसलिए एक क्रेन से उसे निकालना संभव नहीं हुआ। दूसरी क्रेन की मदद से वाहन उठाने की कोशिश की गई। हादसे में फ्यूरी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। नुकसान 10 लाख रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल चालक का इलाज जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *