दिग्विजय सिंह ने महारैली के समर्थन की अपील की:राजगढ़ से वीडियो संदेश जारी कर कहा- दिल्ली नहीं पहुंच सकें तो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें

दिग्विजय सिंह ने महारैली के समर्थन की अपील की:राजगढ़ से वीडियो संदेश जारी कर कहा- दिल्ली नहीं पहुंच सकें तो सोशल मीडिया पर पोस्ट करें

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान राजगढ़ से उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया अलायंस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने की अपील की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के अधिकार और लोकतंत्र को बचाने की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर महारैली में भाग लेना होगा। प्रमुख नेताओं ने किया महारैली का आह्वान वीडियो संदेश में दिग्विजय सिंह ने कहा कि महारैली का आह्वान राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और इंडिया अलायंस के अन्य प्रमुख नेताओं ने किया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर महारैली में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता दिल्ली नहीं पहुंच सकते, वे फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर महारैली के समर्थन में पोस्ट करें। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर संभव तरीके से समर्थन करना जरूरी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान में भाग लेने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *