कौशांबी में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, VIDEO:पुलिस, SDM और तहसीलदार मौके पर पहुंचे, उतारने का प्रयास जारी

कौशांबी में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, VIDEO:पुलिस, SDM और तहसीलदार मौके पर पहुंचे, उतारने का प्रयास जारी

कौशांबी के चायल तहसील क्षेत्र के मखऊपुर में शनिवार सुबह एक युवती निर्माणाधीन ग्राम न्यायालय परिसर की पानी टंकी पर चढ़ गई। युवती को टंकी पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वह करीब आधे घंटे से टंकी पर चढ़ी हुई है। सूचना मिलने पर पिपरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। चायल एसडीएम प्रेरणा गौतम और तहसीलदार सिद्धांत कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी युवती को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। युवती किस वजह से पानी की टंकी पर चढ़ी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारी उससे बातचीत कर उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *