इराक में पुस्तक के कवर का विमोचन:चित्रकला के माध्यम से शांति, करुणा, मानवता और वैश्विक सद्भाव का दिया संदेश

इराक में पुस्तक के कवर का विमोचन:चित्रकला के माध्यम से शांति, करुणा, मानवता और वैश्विक सद्भाव का दिया संदेश

वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के तहत 52वें दिन 52वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक ‘संत सौरभ: लौहत अल-सलाम – द पैलेट ऑफ पीस’ का कवर इराक में विमोचित किया गया। यह पुस्तक गोरखपुर के संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवन-दर्शन और मानवतावादी विचारों से प्रेरित है। इसमें चित्रकला के माध्यम से शांति, करुणा, मानवता और वैश्विक सद्भाव का संदेश दिया गया है। इराक के शिक्षा मंत्रालय में विभागीय प्रबंधक के रूप में कार्यरत खलील अल-अजीली ने पुस्तक का कवर विमोचित किया। अभियान के तहत 52 दिनों में 52 पुस्तकों के कवर विमोचन की पहल की जा रही है। इसके माध्यम से विभिन्न देशों के रचनाकारों को संत सौरभ के विचारों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुस्तक का प्रकाशन गीता ज्ञान इंटरनेशनल पब्लिकेशन एवं दिव्य प्रेरक कहानियां ई-पब्लिकेशन सेंटर, भारत की ओर से किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *