जमुई में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रैली निकली:सरदार पटेल जयंती पर SP ने दिलाई शपथ, नशा, नक्सलवाद के खिलाफ एकजुट होने का लिया संकल्प

जमुई में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रैली निकली:सरदार पटेल जयंती पर SP ने दिलाई शपथ, नशा, नक्सलवाद के खिलाफ एकजुट होने का लिया संकल्प

जमुई में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। शनिवार सुबह जिला प्रशासन और पुलिस ने श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी और एकता रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। इसमें जिला पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों के साथ स्कूली बच्चों और आम लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने सरदार पटेल की एकता और अखंडता के संदेश के नारे लगाए। ‘एक देश, एक राष्ट्र’ का नारा भी लगाया गया। एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा जयंती कार्यक्रम में SP ने कहा कि सरदार पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री थे। उनकी जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी मौके पर एकता यात्रा निकाली गई। SP ने कहा कि यह दिन संकल्प लेने का है। रैली राष्ट्र की अखंडता और सुरक्षा का संदेश देती है। उन्होंने नक्सलवाद, आतंकवाद और नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। स्कूली बच्चों से उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे से दूर रहकर देश को मजबूत बनाना चाहिए। देश की एकता बनाए रखने की अपील की DM ने कहा कि सरदार पटेल के प्रयासों से अखंड भारत बना। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जाति, धर्म और इलाके से ऊपर उठकर देश की एकता बनाए रखने की अपील की। DM ने बताया कि जिला प्रशासन नशा मुक्त और विकसित जमुई के लिए काम कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में स्टेडियम परिसर में अधिकारियों, जवानों और छात्रों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। जमुई में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। शनिवार सुबह जिला प्रशासन और पुलिस ने श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी और एकता रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए वापस स्टेडियम पहुंची। इसमें जिला पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों के साथ स्कूली बच्चों और आम लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने सरदार पटेल की एकता और अखंडता के संदेश के नारे लगाए। ‘एक देश, एक राष्ट्र’ का नारा भी लगाया गया। एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा जयंती कार्यक्रम में SP ने कहा कि सरदार पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री थे। उनकी जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी मौके पर एकता यात्रा निकाली गई। SP ने कहा कि यह दिन संकल्प लेने का है। रैली राष्ट्र की अखंडता और सुरक्षा का संदेश देती है। उन्होंने नक्सलवाद, आतंकवाद और नशे के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। स्कूली बच्चों से उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे से दूर रहकर देश को मजबूत बनाना चाहिए। देश की एकता बनाए रखने की अपील की DM ने कहा कि सरदार पटेल के प्रयासों से अखंड भारत बना। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने जाति, धर्म और इलाके से ऊपर उठकर देश की एकता बनाए रखने की अपील की। DM ने बताया कि जिला प्रशासन नशा मुक्त और विकसित जमुई के लिए काम कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में स्टेडियम परिसर में अधिकारियों, जवानों और छात्रों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *