पटना नगर निगम का 200 करोड़ का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी:नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में हुई लिस्टिंग; 15 नए वेंडिंग जोन, मैरिज हॉल और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेंगे

पटना नगर निगम का 200 करोड़ का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी:नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में हुई लिस्टिंग; 15 नए वेंडिंग जोन, मैरिज हॉल और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनेंगे

पटना नगर निगम ने अपने पहले म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए 199.99 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बिहार में पहली बार किसी नगर निकाय ने म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी कर पूंजी बाजार से राशि प्राप्त की है। शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्लेटफॉर्म पर बॉन्ड की लिस्टिंग प्रक्रिया पूरी की गई। बॉन्ड पर 9.20 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा। नगर निगम ने बॉन्ड का आधार निर्गम आकार 100.03 करोड़ रुपये रखा था, लेकिन निवेशकों ने इसमें दोगुने से अधिक की रुचि दिखाई। निगम के अनुसार, इसे 205 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश मांग मिली। बॉन्ड को इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने ‘IND AA/Stable’ और एक्यूइट रेटिंग्स एंड रिसर्च ने ‘ACUITE AA/Stable’ रेटिंग दी है। यह रेटिंग वित्तीय दायित्वों को समय पर पूरा करने की मजबूत क्षमता को दर्शाती है। 15 वेंडिंग जोन और बाजारों का होगा विकास बॉन्ड से मिली रकम का इस्तेमाल शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास और व्यावसायिक क्षेत्रों के पुनर्विकास पर किया जाएगा। इसके तहत 18 महत्वपूर्ण नागरिक सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इनमें छोटे कारोबारियों के लिए 15 आधुनिक वेंडिंग जोन, दो मैरिज हॉल, एक पार्किंग, एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, एक होटल और एक कम्युनिटी हॉल शामिल हैं। इसके साथ पटना जंक्शन के आसपास के बाजारों को आधुनिक स्वरूप देने की भी योजना है। बाजारों में अग्नि सुरक्षा, पार्किंग, स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मेयर ने बताया गौरव का क्षण बॉन्ड की लिस्टिंग प्रक्रिया के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय में मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पार्षदों, सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों और एनएसई के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। केंद्र सरकार से करीब 26 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कहा कि बॉन्ड के जरिए करीब 200 करोड़ रुपये जुटाना निगम की वित्तीय क्षमता और संस्थागत विश्वसनीयता का प्रमाण है। इससे शहरी विकास के लिए पारंपरिक संसाधनों के अलावा पूंजी बाजार का भी उपयोग किया जा सकेगा। बॉन्ड जारी करने के लिए निगम को केंद्र सरकार से करीब 26 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। निगम की आय बढ़ाने वाली परियोजनाओं पर भी जोर नगर निगम न्यू मार्केट, खेतान मार्केट, आर्य कुमार रोड और एएन कॉलेज में आधुनिक व्यावसायिक परिसरों के निर्माण की योजना पर काम कर रहा है। इसके अलावा वार्ड-42 में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, अतिथि गृह-सह-नागरिक सुविधा केंद्र, हरित एवं मनोरंजन स्थल, एकीकृत नागरिक-व्यावसायिक केंद्र और वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट बनाने की भी योजना है। इन परियोजनाओं से शहर में सुविधाएं बढ़ाने के साथ निगम के लिए राजस्व के स्थायी स्रोत विकसित करने का लक्ष्य है। पटना नगर निगम ने अपने पहले म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए 199.99 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बिहार में पहली बार किसी नगर निकाय ने म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी कर पूंजी बाजार से राशि प्राप्त की है। शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्लेटफॉर्म पर बॉन्ड की लिस्टिंग प्रक्रिया पूरी की गई। बॉन्ड पर 9.20 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा। नगर निगम ने बॉन्ड का आधार निर्गम आकार 100.03 करोड़ रुपये रखा था, लेकिन निवेशकों ने इसमें दोगुने से अधिक की रुचि दिखाई। निगम के अनुसार, इसे 205 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश मांग मिली। बॉन्ड को इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने ‘IND AA/Stable’ और एक्यूइट रेटिंग्स एंड रिसर्च ने ‘ACUITE AA/Stable’ रेटिंग दी है। यह रेटिंग वित्तीय दायित्वों को समय पर पूरा करने की मजबूत क्षमता को दर्शाती है। 15 वेंडिंग जोन और बाजारों का होगा विकास बॉन्ड से मिली रकम का इस्तेमाल शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास और व्यावसायिक क्षेत्रों के पुनर्विकास पर किया जाएगा। इसके तहत 18 महत्वपूर्ण नागरिक सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इनमें छोटे कारोबारियों के लिए 15 आधुनिक वेंडिंग जोन, दो मैरिज हॉल, एक पार्किंग, एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, एक होटल और एक कम्युनिटी हॉल शामिल हैं। इसके साथ पटना जंक्शन के आसपास के बाजारों को आधुनिक स्वरूप देने की भी योजना है। बाजारों में अग्नि सुरक्षा, पार्किंग, स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मेयर ने बताया गौरव का क्षण बॉन्ड की लिस्टिंग प्रक्रिया के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय में मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, नगर आयुक्त यशपाल मीणा, पार्षदों, सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों और एनएसई के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। केंद्र सरकार से करीब 26 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने कहा कि बॉन्ड के जरिए करीब 200 करोड़ रुपये जुटाना निगम की वित्तीय क्षमता और संस्थागत विश्वसनीयता का प्रमाण है। इससे शहरी विकास के लिए पारंपरिक संसाधनों के अलावा पूंजी बाजार का भी उपयोग किया जा सकेगा। बॉन्ड जारी करने के लिए निगम को केंद्र सरकार से करीब 26 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। निगम की आय बढ़ाने वाली परियोजनाओं पर भी जोर नगर निगम न्यू मार्केट, खेतान मार्केट, आर्य कुमार रोड और एएन कॉलेज में आधुनिक व्यावसायिक परिसरों के निर्माण की योजना पर काम कर रहा है। इसके अलावा वार्ड-42 में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, अतिथि गृह-सह-नागरिक सुविधा केंद्र, हरित एवं मनोरंजन स्थल, एकीकृत नागरिक-व्यावसायिक केंद्र और वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट बनाने की भी योजना है। इन परियोजनाओं से शहर में सुविधाएं बढ़ाने के साथ निगम के लिए राजस्व के स्थायी स्रोत विकसित करने का लक्ष्य है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *