Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

महाराष्ट्र के नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को महाध्वज ग्राम परिक्रमा आयोजित की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वजा पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

वह इस अवसर पर आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी। सिंहस्थ कुंभ मेला महाध्वज ग्राम परिक्रमा शुक्रवार को तपोवन मैदान से शुरू हुई। संत-महात्माओं और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में यह रामतीर्थ पंचवटी पहुंची और इसके बाद रामकुंड में संपन्न हुई।

जल संसाधन, कुंभ मेला और जिला संरक्षक मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, ‘‘सिंहस्थ कुंभ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक वैश्विक उत्सव है जो देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को प्रदर्शित करता है। दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालुओं के नासिक और त्र्यंबकेश्वर आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *