कार और जुगाड़ गाड़ी की टक्कर में मां, बेटा और बेटी घायल, इलाजरत

कार और जुगाड़ गाड़ी की टक्कर में मां, बेटा और बेटी घायल, इलाजरत

बीकोठी| धमदाहा-बिहारीगंज मुख्य सड़क पर बेलापेमू मिशरटोला पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार आल्टो कार और जुगाड़ गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जुगाड़ गाड़ी पर सवार मां, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कार सवार वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीकोठी पहुंचाया। घायलों की पहचान मोतीचक हथियौंधा निवासी अनिता देवी, उनके 18 वर्षीय पुत्र रवि कुमार और 15 वर्षीय पुत्री रूची कुमारी के रूप में हुई है। रवि कुमार ने बताया कि वह अपनी मां और बहन के साथ जुगाड़ गाड़ी से बेलापेमू दरगाहा टोला स्थित मौसी के घर जा रहा था। इसी दौरान मिशरटोला पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार आल्टो कार ने जुगाड़ गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क किनारे जा गिरे।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त आल्टो कार जदिया निवासी सचिन साह की बताई जा रही है। वह बड़हाराकोठी में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। लौटने के दौरान हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर रघुवंशनगर थाना पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया। बीकोठी| धमदाहा-बिहारीगंज मुख्य सड़क पर बेलापेमू मिशरटोला पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार आल्टो कार और जुगाड़ गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जुगाड़ गाड़ी पर सवार मां, बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कार सवार वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीकोठी पहुंचाया। घायलों की पहचान मोतीचक हथियौंधा निवासी अनिता देवी, उनके 18 वर्षीय पुत्र रवि कुमार और 15 वर्षीय पुत्री रूची कुमारी के रूप में हुई है। रवि कुमार ने बताया कि वह अपनी मां और बहन के साथ जुगाड़ गाड़ी से बेलापेमू दरगाहा टोला स्थित मौसी के घर जा रहा था। इसी दौरान मिशरटोला पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार आल्टो कार ने जुगाड़ गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क किनारे जा गिरे।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त आल्टो कार जदिया निवासी सचिन साह की बताई जा रही है। वह बड़हाराकोठी में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। लौटने के दौरान हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद कार सवार लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर रघुवंशनगर थाना पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *