देसी शराब की भट्ठी पकड़ी 84 लीटर शराब हुई जब्त

देसी शराब की भट्ठी पकड़ी 84 लीटर शराब हुई जब्त

रूपौली| मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलिया गोढ़ीयारी टोला में पुलिस ने एक घर में चल रही अवैध देसी शराब की भट्ठी पकड़ी है। छापेमारी के दौरान 84 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं, मौके पर मिली करीब 100 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट कर दी गई। पुलिस ने शराब बनाने में इस्तेमाल भट्ठी जब्त कर गृहस्वामी अमित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मोहनपुर थानाध्यक्ष पंकज प्रताप ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बलिया गोढ़ीयारी टोला स्थित अमित कुमार सिंह के घर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर के अंदर देसी शराब बनाने की भट्ठी मिली। मौके से 84 लीटर तैयार देसी चुलाई शराब जब्त की गई।पुलिस ने शराब बनाने में इस्तेमाल भट्ठी को भी जब्त कर लिया। रूपौली| मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलिया गोढ़ीयारी टोला में पुलिस ने एक घर में चल रही अवैध देसी शराब की भट्ठी पकड़ी है। छापेमारी के दौरान 84 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं, मौके पर मिली करीब 100 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट कर दी गई। पुलिस ने शराब बनाने में इस्तेमाल भट्ठी जब्त कर गृहस्वामी अमित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मोहनपुर थानाध्यक्ष पंकज प्रताप ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बलिया गोढ़ीयारी टोला स्थित अमित कुमार सिंह के घर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर के अंदर देसी शराब बनाने की भट्ठी मिली। मौके से 84 लीटर तैयार देसी चुलाई शराब जब्त की गई।पुलिस ने शराब बनाने में इस्तेमाल भट्ठी को भी जब्त कर लिया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *