भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती:जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे प्रतिमा का लोकार्पण, 5 हजार लोग दौड़ेंगे मैराथन में

भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती:जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे प्रतिमा का लोकार्पण, 5 हजार लोग दौड़ेंगे मैराथन में

लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को बड़े आयोजन होंगे। भाजपा यमुनापार की ओर से नैनी में 5 किलोमीटर की भव्य मैराथन आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 5 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। वहीं, नगर निगम की ओर से सरदार पटेल मार्ग पर स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। प्रतिमा का लोकार्पण दोपहर 1:30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह करेंगे। सुबह 7 बजे नैनी में शुरू होगी मैराथन राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भाजपा प्रयागराज यमुनापार की ओर से 5 किलोमीटर की मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन सुबह 7 बजे अभिनंदन गेस्ट हाउस, मेवालाल की बगिया, नैनी से शुरू होगी। इसका समापन सच्चा बाबा आश्रम स्थित सेल्फी पॉइंट पर होगा। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. देवी सिंह पटेल कर रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक, मैराथन में करीब 5 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान प्रतिभागियों, जनप्रतिनिधियों और नशामुक्ति सहित जनकल्याण के क्षेत्र में काम कर रहे गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपए और दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 7 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे होगा प्रतिमा का लोकार्पण वहीं, प्रयागराज नगर निगम की ओर से सरदार पटेल मार्ग पर स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण भी 31 अक्टूबर को किया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। दोनों आयोजनों को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस पर होने वाले इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, खिलाड़ियों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *