अहमदपुर कस्बा| भारत वर्ष में मनाया जाने वाला पर्व करवा चौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत अपने पति की लंबी उम्र की कामना और घर में सुख समृद्धि के लिए यह व्रत रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि व्रत रखने से दांपत्य जीवन सुखी धन धान्य से परिपूर्ण रहता है। महिलाओं ने हर्ष और उल्लास के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। महिलाओं ने रात 10 बजे चांद देखकर पूजा अर्चना की। दीप रखकर छलनी में से चंद्र देव के दर्शन किए और अर्घ्य दिया। इसके बाद अपने पति का चेहरा देखा। पति ने करवा से अपनी पत्नी को पानी पिलाया और अपने व्रत को पूरा किया।

