व्यक्ति बिजली लाइन के खंभे पर चढ़ा:बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की

व्यक्ति बिजली लाइन के खंभे पर चढ़ा:बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की

इछावर तहसील के ग्राम जमोनिया हतेसिंह में शुक्रवार शाम घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति 11 केवी बिजली लाइन के खंभे पर चढ़ गया। घटना शाम करीब 5 बजे की है। व्यक्ति को खंभे पर चढ़ा देख गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मांग मनवाने के लिए खंभे पर चढ़ा बताया जा रहा है कि व्यक्ति का परिवार में विवाद चल रहा था। इसी विवाद से जुड़ी अपनी मांग मनवाने के लिए वह बिजली के खंभे पर चढ़ गया। उसे नीचे उतारने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान किसी अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों की सांसें अटकी रहीं। बिजली के खंभों और हाईटेंशन लाइनों पर चढ़ने की घटनाएं संबंधित व्यक्ति के साथ बिजली विभाग के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *