शराब की दुकान के बाहर दो पक्षों में मारपीट:रामपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर कराया समझौता

शराब की दुकान के बाहर दो पक्षों में मारपीट:रामपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर कराया समझौता

रामपुर में मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर कोतवाली गंज क्षेत्र के बिलासपुर गेट स्थित शराब की दुकान के बाहर मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने रविवार शाम करीब पांच बजे मीडिया को बताया कि घटना के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। हालांकि, अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर कराया था समझौता थाना प्रभारी गंज हिमांशु सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो एक दिन पुराना है। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को थाने ले आई थी। वहां दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के परिचित हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के दौरान क्या हुआ था और मारपीट में कौन-कौन शामिल था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *