समस्तीपुर में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट:10 कदम पर खड़ी थी डायल-112; आरोपियों ने बाइक का स्पीड बढ़ाकर पीड़ित को घसीटा

समस्तीपुर में दिनदहाड़े 4 लाख की लूट:10 कदम पर खड़ी थी डायल-112; आरोपियों ने बाइक का स्पीड बढ़ाकर पीड़ित को घसीटा

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति से 4 लाख रुपए लूट लिए। वारदात मुसरीघरारी चौराहे पर पुराने थाना के पास हुई। हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल से महज कुछ दूरी पर डायल-112 की गाड़ी खड़ी थी। इसके बावजूद बदमाश पुलिस के सामने से ही बाइक लेकर सातनपुर की ओर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान बरबट्टा गांव निवासी संतोष रजक, पिता सतहु रजक के रूप में हुई है। उन्होंने मुसरीघरारी थाने में लिखित आवेदन दिया है। बैंक से 4 लाख निकालकर ऑटो का कर रहे थे इंतजार संतोष रजक के अनुसार, शुक्रवार दोपहर उन्होंने पहले स्टेट बैंक से 2 लाख रुपए निकाले। इसके बाद यूनियन बैंक से भी 2 लाख रुपए निकाले। दोनों बैंकों से निकाली गई कुल 4 लाख रुपए की रकम उन्होंने एक झोले में रख ली। इसके बाद वे पैदल पुराने थाना के पास पहुंचे और ऑटो का इंतजार करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने संतोष के हाथ से रुपए वाला झोला छीनने की कोशिश की। झोला नहीं छूटा तो पैर से धक्का मारकर गिराया संतोष ने झोले को मजबूती से पकड़ लिया। इस पर बाइक चला रहे बदमाश ने बाइक आगे बढ़ा दी। झोला पकड़े रहने के कारण संतोष बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटते चले गए। जब झोला नहीं छूटा तो पीछे बैठे बदमाश ने उन्हें पैर से धक्का मारा और बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद संतोष के हाथ से झोला छूट गया। दोनों बदमाश 4 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना के बाद संतोष ने शोर मचाया और मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचे। डायल-112 के सामने से सातनपुर की ओर भागे बदमाश लूट के बाद संतोष घटनास्थल से करीब 10 कदम की दूरी पर खड़ी डायल-112 की गाड़ी के पास पहुंचे और पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बदमाश डायल-112 की गाड़ी के सामने से ही बाइक लेकर पूर्व दिशा में सातनपुर की ओर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति से 4 लाख रुपए लूट लिए। वारदात मुसरीघरारी चौराहे पर पुराने थाना के पास हुई। हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल से महज कुछ दूरी पर डायल-112 की गाड़ी खड़ी थी। इसके बावजूद बदमाश पुलिस के सामने से ही बाइक लेकर सातनपुर की ओर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान बरबट्टा गांव निवासी संतोष रजक, पिता सतहु रजक के रूप में हुई है। उन्होंने मुसरीघरारी थाने में लिखित आवेदन दिया है। बैंक से 4 लाख निकालकर ऑटो का कर रहे थे इंतजार संतोष रजक के अनुसार, शुक्रवार दोपहर उन्होंने पहले स्टेट बैंक से 2 लाख रुपए निकाले। इसके बाद यूनियन बैंक से भी 2 लाख रुपए निकाले। दोनों बैंकों से निकाली गई कुल 4 लाख रुपए की रकम उन्होंने एक झोले में रख ली। इसके बाद वे पैदल पुराने थाना के पास पहुंचे और ऑटो का इंतजार करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने संतोष के हाथ से रुपए वाला झोला छीनने की कोशिश की। झोला नहीं छूटा तो पैर से धक्का मारकर गिराया संतोष ने झोले को मजबूती से पकड़ लिया। इस पर बाइक चला रहे बदमाश ने बाइक आगे बढ़ा दी। झोला पकड़े रहने के कारण संतोष बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटते चले गए। जब झोला नहीं छूटा तो पीछे बैठे बदमाश ने उन्हें पैर से धक्का मारा और बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद संतोष के हाथ से झोला छूट गया। दोनों बदमाश 4 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना के बाद संतोष ने शोर मचाया और मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचे। डायल-112 के सामने से सातनपुर की ओर भागे बदमाश लूट के बाद संतोष घटनास्थल से करीब 10 कदम की दूरी पर खड़ी डायल-112 की गाड़ी के पास पहुंचे और पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बदमाश डायल-112 की गाड़ी के सामने से ही बाइक लेकर पूर्व दिशा में सातनपुर की ओर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *