जमुई-जसीडीह रेलखंड पर झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 के पास गुरुवार रात कैलाश तांती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सतगामा निवासी सकेदार तांती के 40 वर्षीय बेटे कैलाश तांती के रूप में हुई है। परिजनों ने नवीन नाम के व्यक्ति पर पैसों के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजन डब्लू तांती के मुताबिक, कैलाश गुरुवार शाम करीब 6 बजे से लापता थे। शाम 5:30 बजे वे मलयपुर स्टेशन पर अपनी गाड़ी पार्किंग में लगाकर नवीन के साथ जसीडीह की ओर गए थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 2 से 3 लाख रुपये लेकर जाने का दावा परिजनों के अनुसार, कैलाश राजमिस्त्री ठेकेदारी का काम करते थे और उनके अधीन कई मजदूर काम करते थे। उनका दावा है कि घटना के समय कैलाश के पास करीब 2 से 3 लाख रुपये थे। इसी रकम को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पत्नी ने नवीन पर लगाया हत्या का आरोप कैलाश की पत्नी ने आरोप लगाया कि नवीन ही उनके पति को अपने साथ लेकर गया था। पत्नी के मुताबिक, नवीन ने देवघर जाने की बात कही थी। रात में फोन करने पर उसने खुद को देवघर में बताया। इसके बाद कैलाश से संपर्क नहीं हो सका। शुक्रवार सुबह परिवार को कैलाश का शव मिलने की सूचना मिली। पत्नी ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। हालांकि, नवीन पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव जीआरपी के रंजीत कुमार ने बताया कि झाझा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जमुई-जसीडीह रेलखंड पर झाझा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 के पास गुरुवार रात कैलाश तांती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सतगामा निवासी सकेदार तांती के 40 वर्षीय बेटे कैलाश तांती के रूप में हुई है। परिजनों ने नवीन नाम के व्यक्ति पर पैसों के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजन डब्लू तांती के मुताबिक, कैलाश गुरुवार शाम करीब 6 बजे से लापता थे। शाम 5:30 बजे वे मलयपुर स्टेशन पर अपनी गाड़ी पार्किंग में लगाकर नवीन के साथ जसीडीह की ओर गए थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 2 से 3 लाख रुपये लेकर जाने का दावा परिजनों के अनुसार, कैलाश राजमिस्त्री ठेकेदारी का काम करते थे और उनके अधीन कई मजदूर काम करते थे। उनका दावा है कि घटना के समय कैलाश के पास करीब 2 से 3 लाख रुपये थे। इसी रकम को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पत्नी ने नवीन पर लगाया हत्या का आरोप कैलाश की पत्नी ने आरोप लगाया कि नवीन ही उनके पति को अपने साथ लेकर गया था। पत्नी के मुताबिक, नवीन ने देवघर जाने की बात कही थी। रात में फोन करने पर उसने खुद को देवघर में बताया। इसके बाद कैलाश से संपर्क नहीं हो सका। शुक्रवार सुबह परिवार को कैलाश का शव मिलने की सूचना मिली। पत्नी ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। हालांकि, नवीन पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव जीआरपी के रंजीत कुमार ने बताया कि झाझा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

