नवादा में भारत विकास परिषद की ओर से शुक्रवार को मिर्जापुर स्थित सूर्यमंदिर हॉल में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। भारत विकास परिषद, दक्षिण बिहार प्रांत की नवादा शाखा के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में जिले के 28 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल, सभ्यता और संस्कृति से जुड़े सवाल पूछे गए। कनीय वर्ग में दयाल पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी कनीय वर्ग में 17 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें दयाल पब्लिक स्कूल, पार नवादा के आर्यन राज और शुभम कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल के ज्ञानसू कुमार और श्रेया कुमारी दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, भारतीय आवासीय प्रतियोगिता विद्या मंदिर, गोविंदपुर के रौशन कुमार और गोलू कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरीय वर्ग में कन्हाई इंटर विद्यालय प्रथम वरीय वर्ग में 11 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा के मोहित कुमार और आदित्य कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय की खुशी प्रिया और कृपा तुलसी दूसरे स्थान पर रहीं। न्यू एरा एकेडमी की राशिका भारती और आराध्या सिन्हा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी से परखी गई विद्यार्थियों की प्रतिभा प्रतियोगिता में भारत के इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल, सभ्यता और संस्कृति से जुड़े सवाल पूछे गए। त्वरित प्रश्नोत्तरी के जरिए विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का आकलन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। 1 नवंबर को बरबीघा में होगी प्रांतीय प्रतियोगिता दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के प्रतिभागी 1 नवंबर को बरबीघा में आयोजित प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिता में नवादा का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन संयोजक रामचंद्र कुमार सोनी ने किया। शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि तथा सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुई। इस मौके पर परिषद के सचिव राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सहित अरविंद कुमार गुप्ता, विवेक चन्द्रधीर, तुलसी दयाल, नवीन कुमार, अमरेंद्र कुमार, अजीत कुमार, रिंकू कुमार, राजकुमार, चंद्रकांत कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव, विनय अग्रवाल और डॉ. सुनील कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद ने विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के इतिहास और संस्कृति से जोड़ना था। नवादा में भारत विकास परिषद की ओर से शुक्रवार को मिर्जापुर स्थित सूर्यमंदिर हॉल में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। भारत विकास परिषद, दक्षिण बिहार प्रांत की नवादा शाखा के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में जिले के 28 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल, सभ्यता और संस्कृति से जुड़े सवाल पूछे गए। कनीय वर्ग में दयाल पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी कनीय वर्ग में 17 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें दयाल पब्लिक स्कूल, पार नवादा के आर्यन राज और शुभम कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल के ज्ञानसू कुमार और श्रेया कुमारी दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, भारतीय आवासीय प्रतियोगिता विद्या मंदिर, गोविंदपुर के रौशन कुमार और गोलू कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरीय वर्ग में कन्हाई इंटर विद्यालय प्रथम वरीय वर्ग में 11 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें कन्हाई इंटर विद्यालय, नवादा के मोहित कुमार और आदित्य कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय की खुशी प्रिया और कृपा तुलसी दूसरे स्थान पर रहीं। न्यू एरा एकेडमी की राशिका भारती और आराध्या सिन्हा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रश्नोत्तरी से परखी गई विद्यार्थियों की प्रतिभा प्रतियोगिता में भारत के इतिहास, भूगोल, विज्ञान, खेल, सभ्यता और संस्कृति से जुड़े सवाल पूछे गए। त्वरित प्रश्नोत्तरी के जरिए विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का आकलन किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। 1 नवंबर को बरबीघा में होगी प्रांतीय प्रतियोगिता दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के प्रतिभागी 1 नवंबर को बरबीघा में आयोजित प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिता में नवादा का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद ने की, जबकि मंच संचालन संयोजक रामचंद्र कुमार सोनी ने किया। शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि तथा सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुई। इस मौके पर परिषद के सचिव राजेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सहित अरविंद कुमार गुप्ता, विवेक चन्द्रधीर, तुलसी दयाल, नवीन कुमार, अमरेंद्र कुमार, अजीत कुमार, रिंकू कुमार, राजकुमार, चंद्रकांत कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव, विनय अग्रवाल और डॉ. सुनील कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद ने विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को देश के इतिहास और संस्कृति से जोड़ना था।

