करनाल में कर्ण लेक के पास बाइक दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने तीन साथियों के साथ दो बाइकों पर मेरठ में काम करने जा रहा था। रास्ते में बाइक के सामने अचानक पत्थर आने से संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जा गिरा। गंभीर हालत में साथी उसे करनाल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंडीगढ़ में करता था शादी में सजावट का काम मृतक की पहचान अनुराग राव निवासी जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बीती आधी रात वह चंडीगढ़ में शादी समारोहों में सजावट का काम करता था। उसे मेरठ में काम के लिए जाना था। इसके लिए वह अपने तीन दोस्तों के साथ दो बाइकों पर मेरठ की तरफ निकला था। सभी दोस्त काम के सिलसिले में जा रहे थे। बाइक के सामने आया पत्थर, बिगड़ा संतुलन रास्ते में जैसे ही वे कर्ण लेक के पास पहुंचे तो अनुराग की बाइक के सामने अचानक एक पत्थर आ गया। बाइक पत्थर के ऊपर चढ़ने से उसका संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद अनुराग सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे तुरंत करनाल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अनुराग के परिवार में माता-पिता और एक बहन हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

