IIFA 2026 Winners: ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ का दबदबा, सैयारा को भी मिले कई अवॉर्ड, जानें IIFA में किसे मिले कितने पुरस्कार

IIFA 2026 Winners: ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ का दबदबा, सैयारा को भी मिले कई अवॉर्ड, जानें IIFA में किसे मिले कितने पुरस्कार

IIFA Winners List: IIFA अवॉर्ड्स 2026 में इस बार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का जलवा देखने को मिला। फिल्म ने अभिनय, निर्देशन, कहानी और तकनीकी सहित कुल 11 अवॉर्ड अपने नाम किए। वहीं, ‘छावा’ को 3 और ‘सैयारा’ को 4 पुरस्कार मिले। डिजिटल कैटेगरी में भी कई फिल्मों और वेब सीरीज ने शानदार प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं IIFA के 26वें वर्जन में किस फिल्म और कलाकार को कौन-सा अवॉर्ड मिला।

‘धुरंधर’ ने जीते सबसे ज्यादा 11 अवॉर्ड

आदित्य धर के डायरेक्टर में बनी ‘धुरंधर’ इस साल की सबसे बड़ी विजेता बनकर उभरी। फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट लीडिंग एक्टर और संजय दत्त को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, अक्षय खन्ना को नेगेटिव रोल में शानदार अभिनय के लिए सम्मानित किया गया।

आदित्य धर को फिल्म के निर्देशन के साथ ओरिजिनल स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स के लिए भी पुरस्कार मिला। इसके अलावा शाश्वत सचदेव को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन, विकास नौलक्खा को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, शिवकुमार वी. पैनिकर को बेस्ट एडिटिंग और बिश्वदीप चटर्जी को बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *