Raveena Tandon Emotional Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon)ने अपने पिता से मिली एक ऐसी सीख याद की है, जो आज भी जिंदगी के हर मुश्किल मोड़ पर उनके काम आती है। उनके पिता ने बचपन में उन्हें समझाया था कि जिंदगी में गिरना और असफल होना सामान्य है, लेकिन गिरने के बाद दोबारा खड़े होने की हिम्मत कभी नहीं छोड़नी चाहिए। रवीना के मुताबिक, पिता की ये बात उनके पूरे करियर में उनके साथ रही।
चलना सीखते बच्चे से समझाया था जिंदगी का सबक
रवीना ने पिता की सीख को याद करते हुए बताया कि उन्होंने जिंदगी की मुश्किलों को चलना सीख रहे एक बच्चे से जोड़कर समझाया था। जिस तरह बच्चा चलते-चलते गिरता है, लेकिन फिर उठकर चलने की कोशिश करता है, उसी तरह इंसान को भी असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए।
उनके पिता का संदेश साफ था कि गिरना हार नहीं है, बल्कि हर बार फिर से उठने की कोशिश करना जरूरी है। उन्होंने रवीना को सिखाया था कि मुश्किल हालात में हार मानने के बजाय आगे बढ़ते रहना चाहिए।
करियर में भी काम आई पिता की सीख
रवीना के लिए ये सिर्फ बचपन में मिली सलाह नहीं, बल्कि जिंदगी का अहम उसूल बन गई। फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करते हुए कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन पिता की ये सीख उन्हें मजबूत बने रहने की प्रेरणा देती रही।
रवीना की ये याद दिलाती है कि जिंदगी में सफलता के साथ असफलताएं भी आती हैं, लेकिन असली हिम्मत हर बार दोबारा शुरुआत करने में है।
एक्ट्रेस धार्मिक यात्राओं को लेकर चर्चा में रहती है
एक्ट्रेस रवीना टंडन अक्सर अपनी धार्मिक यात्राओं को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बता दें, रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ (India’s Best Dancer Season 5) के सेमीफाइनल एपिसोड के दौरान रवीना टंडन ने अपने इस व्यक्तिगत अनुभव को याद किया।
रवीना ने बताया कि साल 2022 में पिता रवीना टंडन के निधन के बाद उन्होंने मन की शांति और आस्था की तलाश में देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का संकल्प लिया था और अब एक बार फिर पिता से जुड़ी उनकी भावुक याद और इस अनुभव ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है।

