एलएलबी छात्र बोला- क्लास में गालियां दीं, बेल्ट से पीटा:एसपी ऑफिस में मारपीट करने वाले स्टूडेंट्स की शिकायत की

एलएलबी छात्र बोला- क्लास में गालियां दीं, बेल्ट से पीटा:एसपी ऑफिस में मारपीट करने वाले स्टूडेंट्स की शिकायत की

शिवपुरी के सरकारी कॉलेज में एलएलबी के छात्र ने एक साथी पर जातिसूचक गालियां देने और बेल्ट से पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र ने शुक्रवार को एसपी दफ्तर पहुंचकर एसपी से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की है। ग्राम किरौली के रहने वाले दिलीप जाटव के मुताबिक, 29 अक्टूबर की सुबह वे कॉलेज की लॉ लाइब्रेरी में बैठे थे। तभी वहां मौजूद एक छात्र पुरानी बात को लेकर जातिसूचक शब्द बोलते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें घसीटकर बाहर निकाला और बेल्ट से जमकर पीटा, जिससे उनकी शर्ट भी फट गई। वहां मौजूद एक महिला प्रोफेसर ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पुलिस पर शिकायत न लिखने का आरोप पीड़ित छात्र का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस उसे थाने तो ले गई, लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। उल्टा थाने में मौजूद कॉलेज के कुछ प्रोफेसरों ने उसे और महिला टीचर को ही झूठे केस में फंसाने और करियर खराब करने की धमकी दी। छात्र ने एसपी से कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज देखकर कार्रवाई की मांग की है। कॉलेज ने बैठाई जांच कॉलेज के प्रिंसिपल पवन श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक कमेटी बना दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *