बेगूसराय में बनेगा ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र:NH-31 के पास हुआ भूमि पूजन, माउंट आबू से आए राजयोगी बीके रामश्लोक ने की पूजा

बेगूसराय में बनेगा ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र:NH-31 के पास हुआ भूमि पूजन, माउंट आबू से आए राजयोगी बीके रामश्लोक ने की पूजा

बेगूसराय के बलिया में जल्द ही ब्रह्माकुमारीज का अपना सेवा केंद्र शुरू होगा। इसके लिए NH-31 से अवध तिरहुत रोड में तीन मुहानी के पास भव्य भवन का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू (राजस्थान) से आए राजयोगी बीके रामश्लोक और बेगूसराय सेवा केंद्र की संचालिका बीके कंचन शामिल हुईं। पारंपरिक और आध्यात्मिक विधि से भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेम, शांति और आध्यात्मिक माहौल के बीच लोगों ने नए सेवा केंद्र के निर्माण को लेकर खुशी जताई। इस दौरान सभी ने परमात्मा की स्मृति में शांति, प्रेम, सुख और खुशहाली के संकल्प लिए। सेवा केंद्र बनने से बलिया और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। राजयोग मेडिटेशन-स्पिरिचुअल नॉलेज का मिलेगा लाभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके कंचन दीदी ने कहा कि यह भवन सिर्फ एक इमारत नहीं होगा, बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग मेडिटेशन, शांति और निस्वार्थ प्रेम का केंद्र बनेगा। यहां लोगों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्र के माध्यम से बलिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को परमात्मा से जुड़ने, आत्मिक शांति पाने और जीवन में बेहतर संस्कार अपनाने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य लोगों को आपसी प्रेम, एकता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। माउंट आबू से आए अतिथियों ने की भूमि पूजन की प्रक्रिया भूमि पूजन कार्यक्रम में संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से राजयोगी बीके रामश्लोक पहुंचे थे। उनके साथ बेगूसराय सेवा केंद्र की संचालिका बीके कंचन ने भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी की। स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका बीके विभा ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली और अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर मुख्यालय के बीके मणिलाल, बीके आश्रित समेत विभिन्न सेवा केंद्रों से बीके कृति, बीके खुशबू, बीके सरिता, बीके नीलम, बीके मंजू और बीके ऋचा मौजूद रहीं। इनके अलावा बीके संजय, नेपो, राजीव, अरुण, आनंद और बाबू सहित अन्य लोग शामिल हुए। भवन निर्माण में सहयोग का दिया भरोसा कार्यक्रम में शामिल अशोक कुमार सिंह, दीपक कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. अहसन, पंकज सिंह और राकेश कुमार ने सेवा केंद्र निर्माण की पहल की सराहना की। उन्होंने भवन निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कराने में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह सेवा केंद्र परमात्मा शिव के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। इसके जरिए समाज में सुख, शांति, प्रेम और पवित्रता का संदेश दिया जाएगा। बलिया में अपने भवन में सेवा केंद्र शुरू होने से संस्था की आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों को भी विस्तार मिलने की उम्मीद है। बेगूसराय के बलिया में जल्द ही ब्रह्माकुमारीज का अपना सेवा केंद्र शुरू होगा। इसके लिए NH-31 से अवध तिरहुत रोड में तीन मुहानी के पास भव्य भवन का निर्माण कराया जाएगा। शुक्रवार को भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू (राजस्थान) से आए राजयोगी बीके रामश्लोक और बेगूसराय सेवा केंद्र की संचालिका बीके कंचन शामिल हुईं। पारंपरिक और आध्यात्मिक विधि से भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेम, शांति और आध्यात्मिक माहौल के बीच लोगों ने नए सेवा केंद्र के निर्माण को लेकर खुशी जताई। इस दौरान सभी ने परमात्मा की स्मृति में शांति, प्रेम, सुख और खुशहाली के संकल्प लिए। सेवा केंद्र बनने से बलिया और आसपास के क्षेत्र के लोगों को आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। राजयोग मेडिटेशन-स्पिरिचुअल नॉलेज का मिलेगा लाभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके कंचन दीदी ने कहा कि यह भवन सिर्फ एक इमारत नहीं होगा, बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग मेडिटेशन, शांति और निस्वार्थ प्रेम का केंद्र बनेगा। यहां लोगों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और अच्छे संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्र के माध्यम से बलिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को परमात्मा से जुड़ने, आत्मिक शांति पाने और जीवन में बेहतर संस्कार अपनाने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य लोगों को आपसी प्रेम, एकता और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। माउंट आबू से आए अतिथियों ने की भूमि पूजन की प्रक्रिया भूमि पूजन कार्यक्रम में संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से राजयोगी बीके रामश्लोक पहुंचे थे। उनके साथ बेगूसराय सेवा केंद्र की संचालिका बीके कंचन ने भूमि पूजन की प्रक्रिया पूरी की। स्थानीय सेवा केंद्र की संचालिका बीके विभा ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली और अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर मुख्यालय के बीके मणिलाल, बीके आश्रित समेत विभिन्न सेवा केंद्रों से बीके कृति, बीके खुशबू, बीके सरिता, बीके नीलम, बीके मंजू और बीके ऋचा मौजूद रहीं। इनके अलावा बीके संजय, नेपो, राजीव, अरुण, आनंद और बाबू सहित अन्य लोग शामिल हुए। भवन निर्माण में सहयोग का दिया भरोसा कार्यक्रम में शामिल अशोक कुमार सिंह, दीपक कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. अहसन, पंकज सिंह और राकेश कुमार ने सेवा केंद्र निर्माण की पहल की सराहना की। उन्होंने भवन निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कराने में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह सेवा केंद्र परमात्मा शिव के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। इसके जरिए समाज में सुख, शांति, प्रेम और पवित्रता का संदेश दिया जाएगा। बलिया में अपने भवन में सेवा केंद्र शुरू होने से संस्था की आध्यात्मिक और सामाजिक गतिविधियों को भी विस्तार मिलने की उम्मीद है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *