घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप:शेखपुरा में पड़ोसी युवक अरेस्ट, पॉक्सो एक्ट में FIR; आरोपी को जेल भेजा

घर में अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप:शेखपुरा में पड़ोसी युवक अरेस्ट, पॉक्सो एक्ट में FIR; आरोपी को जेल भेजा

शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में अकेली किशोरी को पड़ोसी युवक ने अपनी ज्यादती का शिकार बनाया। घटना गुरुवार की बताई गई है। किशोरी की शिकायत पर महिला थाने में पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। घर में अकेली थी किशोरी, पड़ोसी पर जबरदस्ती का आरोप शिकायत के मुताबिक, घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। उसके माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक कथित तौर पर घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती की। पटेल चौक से आरोपी युवक गिरफ्तार महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू की। पुलिस ने उसे शेखपुरा के पटेल चौक से गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा बयान थाना अध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है। इसके बाद उसका बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया है। शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में अकेली किशोरी को पड़ोसी युवक ने अपनी ज्यादती का शिकार बनाया। घटना गुरुवार की बताई गई है। किशोरी की शिकायत पर महिला थाने में पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। घर में अकेली थी किशोरी, पड़ोसी पर जबरदस्ती का आरोप शिकायत के मुताबिक, घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। उसके माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक कथित तौर पर घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती की। पटेल चौक से आरोपी युवक गिरफ्तार महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू की। पुलिस ने उसे शेखपुरा के पटेल चौक से गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा बयान थाना अध्यक्ष ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है। इसके बाद उसका बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में शेखपुरा जेल भेज दिया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *