‘विपक्ष मुद्दाविहीन, इसलिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे’:भागलपुर में 2 नवंबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा; नीतीश मिश्रा बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आएंगे

‘विपक्ष मुद्दाविहीन, इसलिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे’:भागलपुर में 2 नवंबर को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा; नीतीश मिश्रा बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आएंगे

भागलपुर में बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास जनता के बीच उठाने के लिए अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की लोकप्रियता घट रही है, इसलिए वे संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विपक्ष को घेरा और आगामी 2 नवंबर को होने वाली भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी संगठन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पदयात्रा को लेकर चर्चा की गई इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदयात्रा की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी विचार किया गया। बीजेपी विधायक और कार्यकर्ता रहे मौजूद मंत्री नीतीश मिश्रा ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित विधान पार्षद डॉ. एनके यादव को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडेय, पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, भाजपा के संगठन जिला नवगछिया जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भागलपुर में बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास जनता के बीच उठाने के लिए अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की लोकप्रियता घट रही है, इसलिए वे संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने विपक्ष को घेरा और आगामी 2 नवंबर को होने वाली भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी संगठन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। पदयात्रा को लेकर चर्चा की गई इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदयात्रा की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी विचार किया गया। बीजेपी विधायक और कार्यकर्ता रहे मौजूद मंत्री नीतीश मिश्रा ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार निर्वाचित विधान पार्षद डॉ. एनके यादव को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडेय, पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान, महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, भाजपा के संगठन जिला नवगछिया जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *