चांद देखकर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत:पति की लंबी उम्र की कामना में रखा निर्जला उपवास, बड़ों से लिया आशीर्वाद

चांद देखकर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत:पति की लंबी उम्र की कामना में रखा निर्जला उपवास, बड़ों से लिया आशीर्वाद

ब्यावर शहर में महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ करवा चौथ का व्रत रखा। देर रात बादलों के बीच चांद के दर्शन होने पर महिलाओं ने अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद पतियों के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सोलह शृंगार में सजीं महिलाएं करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खास उत्साह नजर आया। महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार में सजीं। पूरे दिन उपवास रखने के बाद चांद निकलने का इंतजार किया। घरों में त्योहार को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा। बड़ों का लिया आशीर्वाद पूजा और व्रत खोलने के बाद महिलाओं ने घर के बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पूरे दिन की धार्मिक परंपराओं और पूजा-अर्चना के बाद परिवारों में खुशियों का माहौल नजर आया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *