उन्नाव में 16 नवंबर से स्व-गणना शुरू होगी:1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाएंगे

उन्नाव में 16 नवंबर से स्व-गणना शुरू होगी:1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाएंगे

उन्नाव में जनगणना-2027 के दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना होगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला जनगणना अधिकारी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड ने शुक्रवार को लोगों से जनगणना में हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर निवासी की भागीदारी से जिले की जनसंख्या के सही आंकड़े जुटाने में मदद मिलेगी। गोंड ने बताया कि जनगणना के आंकड़ों से सरकारी योजनाएं बनाने, जनसुविधाओं की जरूरत का आकलन करने और संसाधनों के बेहतर बंटवारे में मदद मिलती है। ये आंकड़े जिले के विकास की योजनाएं बनाने में भी काम आते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में जनगणना के पहले चरण में मई-जून 2026 के दौरान मकानों की सूची बनाने और उनकी गणना का काम पूरा किया गया। इस दौरान जिले के लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया। गोंड ने नागरिकों का आभार जताया। दूसरे चरण में पहले 15 दिन स्व-गणना होगी। इसके बाद प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। नागरिकों से गणना के दौरान जरूरी जानकारी देने में सहयोग करने की अपील की गई है। जनसंख्या के अनुरूप जनसुविधाओं और सरकारी योजनाओं के नियोजन में आंकड़े उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने अपील की कि सभी लोग जनगणना-2027 में समग्र रूप से शामिल हों और यह सुनिश्चित करने में सहयोग करें कि कोई भी निवासी गणना से छूटने न पाए। प्रशासन का उद्देश्य जनगणना कार्य को जनसहभागिता के साथ सफल बनाना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *