TMC Leader Ajit Mahata: पश्चिम बंगाल के झारग्राम में TMC नेता अजीत महतो को सरकारी नौकरी के नाम पर 10 लाख रुपये की कथित वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए हिरासत की मांग करेगी।
TMC Leader Arrested: पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की कथित वसूली का मामला सामने आया है। झारग्राम में तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत महतो को नौकरी का वादा कर एक युवक से पैसे लेने और वापस मांगने पर धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता का दावा है कि कई किस्तों में रकम देने के बावजूद उसे नौकरी नहीं मिली। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबर अपडेट हो रही है…

