लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। 31 अक्टूबर को राजधानी पटना स्थित सम्राट इंटरनेशनल कन्वेंशन सभागार में ‘साझी विरासत हमारी सियासत’ के बैनर तले आयोजित इस भव्य समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी शिरकत करेंगे। नालंदा से बहुजन समाज की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब तक तीन दौर की महत्वपूर्ण बैठक हो चुकी है। कारगिल बस स्टैंड से 31 निकलेगा 40 वाहनों का काफिला कुशवाहा कल्याण सेवा समिति नालंदा के संरक्षक सह प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बिहार शरीफ के अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने बताया कि जिले से सैकड़ों लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समिति पूरी ताकत झोंक रही है। नालंदा से पटना जाने के लिए 40 वाहनों के बड़े काफिले का प्रबंध किया गया है। जिसमें 29 वाहनों का रूट और प्रभार तय हो चुका है। शेष गाड़ियों की व्यवस्था अंतिम चरण में है। सभी प्रखंडों से आने वाली गाड़ियां 31 अक्टूबर की सुबह 9 से 10 बजे के बीच बिहार शरीफ स्थित कारगिल बस स्टैंड, किसान बाग में एकत्रित होकर एक साथ पटना के लिए प्रस्थान करेंगी, जबकि तेलहाड़ा और इस्लामपुर क्षेत्र के लोग हिलसा के रास्ते राजधानी पहुंचेंगे। ‘नई सियासी दिशा देगा सम्मेलन’ संजय कुशवाहा ने कहा कि यह आयोजन बिहार की राजनीति में एक युगांतरकारी बदलाव का वाहक सिद्ध होगा। महान योद्धाओं, विचारकों और राजनेताओं को किसी एक जाति की जंजीर में बांधने की बढ़ती संकीर्ण परंपरा इस आयोजन के जरिए टूटेगी। जब सर्व समाज मिलकर राष्ट्रीय नायकों का स्मरण करेगा, तो जातीय बंधन अपने आप समाप्त होंगे। ‘साझी विरासत हमारी सियासत’ के तहत होने वाला यह महाजुटान न केवल पटेल साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगा, बल्कि बहुजन समाज को संगठित कर राज्य की सियासत को एक नई दिशा और दशा प्रदान करेगा। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष संजय ज्योति, उपाध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा, नंदकिशोर प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, विनोद कुमार, जीतू कुशवाहा, सुबोध पंडित, सोना पासवान एवं सरदार राजेश चौरसिया सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और पैक्स अध्यक्ष दिन-रात जुटे हुए हैं। विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं के समन्वय और गाड़ियों के सुगम संचालन के लिए प्रमुख प्रभारियों के संपर्क सूत्र भी तय किए गए हैं। इसके तहत सिपाह क्षेत्र से संजय कुशवाहा (6207723711), विनोद कुशवाहा (7488118022), चोरसुआ से संजय कुशवाहा (6203058884), दीपनगर से संजय कुशवाहा (9835283818), शिवचरण कुशवाहा (7004472625), मुन्ना मुखिया (9334684159), राजेश कुमार चौरसिया (9570866475), सिंहठू से भोली मुखिया (7220843125), मोहनपुर से नंदकिशोर प्रसाद (8210968676), राजेश कुमार राइटर (7549498597), मां घर से उपेंद्र (9931429848), टिंकू कुमार (7631605751), अविनाश कुमार (7998090584), अनुज कुमार (7004302532) और सुधीर वैश्य (74375257) जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं, माधोपुर से दिनेश कुमार (8228080610), रामचंद्रपुर से अवधेश प्रसाद पटेल (6203877030), कासिमचक से सोने लाल पासवान (8002154911), साठोपुर से आकाश कुमार काजल (9334878810), पहाड़पुरा से कृष्ण प्रसाद (8434216578), श्रृंगार हाट से अविनाश कुमार (7004721255), सर बहदा से नीतीश कुमार (9060964687) व उदय कुमार (9708070123) तथा बिहार शरीफ से मणिकांत (7004929238) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाएगी। 31 अक्टूबर को राजधानी पटना स्थित सम्राट इंटरनेशनल कन्वेंशन सभागार में ‘साझी विरासत हमारी सियासत’ के बैनर तले आयोजित इस भव्य समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी शिरकत करेंगे। नालंदा से बहुजन समाज की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब तक तीन दौर की महत्वपूर्ण बैठक हो चुकी है। कारगिल बस स्टैंड से 31 निकलेगा 40 वाहनों का काफिला कुशवाहा कल्याण सेवा समिति नालंदा के संरक्षक सह प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बिहार शरीफ के अध्यक्ष संजय कुशवाहा ने बताया कि जिले से सैकड़ों लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समिति पूरी ताकत झोंक रही है। नालंदा से पटना जाने के लिए 40 वाहनों के बड़े काफिले का प्रबंध किया गया है। जिसमें 29 वाहनों का रूट और प्रभार तय हो चुका है। शेष गाड़ियों की व्यवस्था अंतिम चरण में है। सभी प्रखंडों से आने वाली गाड़ियां 31 अक्टूबर की सुबह 9 से 10 बजे के बीच बिहार शरीफ स्थित कारगिल बस स्टैंड, किसान बाग में एकत्रित होकर एक साथ पटना के लिए प्रस्थान करेंगी, जबकि तेलहाड़ा और इस्लामपुर क्षेत्र के लोग हिलसा के रास्ते राजधानी पहुंचेंगे। ‘नई सियासी दिशा देगा सम्मेलन’ संजय कुशवाहा ने कहा कि यह आयोजन बिहार की राजनीति में एक युगांतरकारी बदलाव का वाहक सिद्ध होगा। महान योद्धाओं, विचारकों और राजनेताओं को किसी एक जाति की जंजीर में बांधने की बढ़ती संकीर्ण परंपरा इस आयोजन के जरिए टूटेगी। जब सर्व समाज मिलकर राष्ट्रीय नायकों का स्मरण करेगा, तो जातीय बंधन अपने आप समाप्त होंगे। ‘साझी विरासत हमारी सियासत’ के तहत होने वाला यह महाजुटान न केवल पटेल साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगा, बल्कि बहुजन समाज को संगठित कर राज्य की सियासत को एक नई दिशा और दशा प्रदान करेगा। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष संजय ज्योति, उपाध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा, नंदकिशोर प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, विनोद कुमार, जीतू कुशवाहा, सुबोध पंडित, सोना पासवान एवं सरदार राजेश चौरसिया सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और पैक्स अध्यक्ष दिन-रात जुटे हुए हैं। विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं के समन्वय और गाड़ियों के सुगम संचालन के लिए प्रमुख प्रभारियों के संपर्क सूत्र भी तय किए गए हैं। इसके तहत सिपाह क्षेत्र से संजय कुशवाहा (6207723711), विनोद कुशवाहा (7488118022), चोरसुआ से संजय कुशवाहा (6203058884), दीपनगर से संजय कुशवाहा (9835283818), शिवचरण कुशवाहा (7004472625), मुन्ना मुखिया (9334684159), राजेश कुमार चौरसिया (9570866475), सिंहठू से भोली मुखिया (7220843125), मोहनपुर से नंदकिशोर प्रसाद (8210968676), राजेश कुमार राइटर (7549498597), मां घर से उपेंद्र (9931429848), टिंकू कुमार (7631605751), अविनाश कुमार (7998090584), अनुज कुमार (7004302532) और सुधीर वैश्य (74375257) जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं, माधोपुर से दिनेश कुमार (8228080610), रामचंद्रपुर से अवधेश प्रसाद पटेल (6203877030), कासिमचक से सोने लाल पासवान (8002154911), साठोपुर से आकाश कुमार काजल (9334878810), पहाड़पुरा से कृष्ण प्रसाद (8434216578), श्रृंगार हाट से अविनाश कुमार (7004721255), सर बहदा से नीतीश कुमार (9060964687) व उदय कुमार (9708070123) तथा बिहार शरीफ से मणिकांत (7004929238) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

