पटना मरीन ड्राइव पर भोजपुरी सिंगर सौरव सिंह का एक्सीडेंट:PMCH के सामने तेज रफ्तार कार का फटा पहिया, राहगीरों ने गायक को बाहर निकाला

पटना मरीन ड्राइव पर भोजपुरी सिंगर सौरव सिंह का एक्सीडेंट:PMCH के सामने तेज रफ्तार कार का फटा पहिया, राहगीरों ने गायक को बाहर निकाला

पटना के मरीन ड्राइव पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। PMCH के सामने तेज रफ्तार कार का अचानक पहिया फट गया, जिससे चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में भोजपुरी गायक सौरव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पहिया फटने के बाद बेकाबू हुई कार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान अचानक पहिया फटने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मरीन ड्राइव पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने कार से बाहर निकाला हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीर मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे सौरव सिंह को बाहर निकाला। बताया गया कि उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सौरव सिंह की हालत पर जानकारी नहीं फिलहाल, सौरव सिंह की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को घटनास्थल से हटा दिया गया है। घटना के कारण मरीन ड्राइव पर कुछ समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। पटना के मरीन ड्राइव पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। PMCH के सामने तेज रफ्तार कार का अचानक पहिया फट गया, जिससे चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में भोजपुरी गायक सौरव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पहिया फटने के बाद बेकाबू हुई कार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान अचानक पहिया फटने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मरीन ड्राइव पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने कार से बाहर निकाला हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीर मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे सौरव सिंह को बाहर निकाला। बताया गया कि उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सौरव सिंह की हालत पर जानकारी नहीं फिलहाल, सौरव सिंह की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को घटनास्थल से हटा दिया गया है। घटना के कारण मरीन ड्राइव पर कुछ समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *